{"_id":"6900f8d5b4ee37451f062d23","slug":"police-arrest-accused-hapur-news-c-306-1-gha1001-118283-2025-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: पोल्ट्री फार्म संचालक का हत्यारोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: पोल्ट्री फार्म संचालक का हत्यारोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव लुहारी में स्थित पोल्ट्री फार्म संचालक की हत्या के मुख्य आरोपी उत्तम को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी को पुलिस ने न्यायालय में पेश कर दिया है।
जनपद बुलंदशहर के गांव लाडपुर निवासी शिवा कुमार ने थाने में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिनका कहना है कि उन्होंने गांव लुहारी के जंगल में स्थित पोल्ट्री फार्म किराए पर लिया हुआ है। उजिसकी देखरेख उनके पिता योगवीर सिंह करते थे। उनके साथ तरुण भी फार्म पर काम करता है। पड़ोस में ही गांव निवासी युवक का भी पोल्ट्री फार्म है। जिस पर उत्तम उर्फ सोनू देखभाल के लिए रहता है। 22 अक्तूबर की रात उत्तम से उनके पिता और तरुण की कहासुनी हो गई थी। इस पर आरोपी ने दोनों को जान से मारने की धमकी दी। इसके कुछ ही देर बाद आरोपी धारदार हथियार लेकर वहां पहुंचा और उनके पिता व सहायक पर हमला कर दिया। उनके पिता को मृत समझकर आरोपी फार्म पर रखी करीब दो लाख रुपये की राशि भी लूट कर वहां से भाग गया। उन्होंने पिता को बुलंदशहर के अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से चिकित्सकों ने उन्हें हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। जहां उपचार के दौरान उनके पिता की मौत हो गई। सीओ स्तुति सिंह ने बताया कि योगवीर सिंह के हत्यारोपी उत्तम उर्फ सोनू को गिरफ्तार कर लिया गया है। जिसे अग्रिम कार्रवाई के लिए न्यायालय में पेश किया गया है।