{"_id":"68e15840fa0c771085037274","slug":"police-arrest-accused-hapur-news-c-306-1-gha1001-117801-2025-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: भाई का हत्यारोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: भाई का हत्यारोपी गिरफ्तार
Sat, 04 Oct 2025 10:54 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Sat, 04 Oct 2025 10:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गढ़मुक्तेश्वर। बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव रहरवा में भाई की हत्या करने के मामले में वांछित चल रहे आरोपी सुनील को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव रहरवा निवासी वीरेंद्र (42 वर्ष) का अपने भाई सुनील से पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा था। 30 सितंबर को सुनील की बेटी ने वीरेंद्र की जमीन पर कूड़ा डाल दिया था। इसको लेकर दोनों के परिजनों में विवाद हुआ। वीरेंद्र और उनके भाई सुनील के बीच हाथापाई हुई। इसी दौरान आरोपी भाई और उसकी पत्नी गुड्डो ने कुल्हाड़ी व डंडे से उन पर वार कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। वीरेंद्र ने उपचार के दौरान मेरठ के अस्पताल में दम तोड़ दिया। मृतक की पत्नी की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही थी। शनिवार को सूचना के आधार पर मुख्य आरोपी सुनील को गांव शेरपुर से सुलैला मार्ग की पुलिया के पास से गिरफ्तार कर लिया गया है। जिसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त डंडा बरामद कर लिया गया है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया है। गुड्डो की तलाश की जा रही है।