फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   police arrest accused

Hapur News: नाम बदलकर किशोरी का किया अपहरण, अश्लील हरकत करते पकड़ा

Tue, 11 Feb 2025 10:03 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Tue, 11 Feb 2025 10:03 PM IST
विज्ञापन
police arrest accused
गढ़मुक्तेश्वर। बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव निवासी महिला ने दूसरे समुदाय के युवक पर नाबालिग बेटी का अपहरण करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि युवक ने उसकी बेटी से जबरन शादी करने के लिए दबाव बनाया, विरोध करने पर आरोपी ने नशीला पेय पदार्थ पिलाकर कमरे में बंद कर छेड़छाड़ की। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


गांव निवासी महिला ने बताया कि क्षेत्र के ही गांव लुहारी निवासी साहिल ने उसकी बेटी को सोनू नाम बताकर दोस्ती कर ली। सोमवार को आरोपी उसकी बेटी को बहका-फुसला कर अपने साथ अमरोहा ले जाने लगा। जब उसकी बेटी ने नाबालिग होने के कारण शादी न हो पाने की बात कही, तो आरोपी ने फर्जी दस्तावेज तैयार कराने के लिए भी कहा। लेकिन, उसकी बेटी ने शादी करने से मना कर दिया। जिसके बाद साहिल ने जनपद अमरोहा के गजरौला में एक रेस्तरां में उसे शीतल पेय में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। जहां से आरोपी उसे गढ़ नगर की कॉलोनी में खाली मकान में ले गया। जहां अश्लील हरकत करते हुए यौन शोषण की कोशिश की। बेटी के शोर मचाने पर आसपास में रहने वाले लोग मौके पर पहुंच गए। जिन्होंने उसकी बेटी को बचाया। सीओ स्तुति सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी साहिल के खिलाफ बीएनएस 137(2), 87, 74, 351(3), 123 में अपहरण, हमला करना, नशीला पदार्थ पिलाना, और पॉक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed