{"_id":"66254c672b81045aa400fe48","slug":"police-arrest-accused-hapur-news-c-138-1-pkw1001-102700-2024-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने से बदमाश घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने से बदमाश घायल
Sun, 21 Apr 2024 10:57 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Sun, 21 Apr 2024 10:57 PM IST
विज्ञापन
पिलखुवा। रविवार दोपहर बाइक सवार दो बदमाशों की परतापुर के जंगल में पुलिस से मुठभेड़ हो गई। जिसमें गोली लगने से एक बदमाश सलमान घायल हो गया, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसका साथी चकमा देकर फरार हो गया। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से चोरी की बाइक और तमंचा कारतूस बरामद किये हैं। गिरफ्तार आरोपी गोकशी के मामले में वांछित चल रहा था।
सीओ पिलखुवा जितेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि रविवार को पुलिस चेकिंग कर रही था। इसी बीच मुखबिर से सूचना मिली कि बाइक सवार दो बदमाश परतापुर रोड पर किसी वारदात की साजिश में खड़े हैं। पुलिस टीम को आता देख बदमाश परतापुर जंगल के रास्ते पर जाने लगे। पुलिस ने घेराबंदी करनी शुरू कर दी। सीओ ने बताया कि बदमाशों ने पुलिस टीम पर गोली चला दी, जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के दाहिने पैर में गोली लगी, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जबकि उसका साथी नाहल निवासी वसीम मौके से फरार हो गया। सीओ ने बताया कि गिरफ्तार बदमाश बुलंदशहर के गुलावठी निवासी सलमान है, वह गोकशी के आरोप में वांछित चल रहा था। इसके द्वारा 10 अप्रैल की रात को परतापुर रोड पर गोकशी की घटना को अंजाम दिया गया था। आरोपी के खिलाफ बुलंदशहर और नोएडा में गोकशी, लूट और समेत अन्य मामले में आधा दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैमं। आरोपी के कब्जे से चोरी की बाइक, गोकशी के उपकरण और तमंचा कारतूस बरामद किये है। इसके साथी की तलाश में पुलिस टीम को रवाना किया गया है, जिसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।