{"_id":"6900fbdddd4045efad080eed","slug":"police-arrest-accused-hapur-news-c-135-1-hpr1001-132096-2025-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: फोरमैन से मारपीट और लूट करने के आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: फोरमैन से मारपीट और लूट करने के आरोपी गिरफ्तार
Tue, 28 Oct 2025 10:52 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Tue, 28 Oct 2025 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिलखुवा। नगर कोतवाली क्षेत्र के गांव गालंद में कंपनी के फोरमैन से मारपीट और मोबाइल फोन लूटने के मामले में पुलिस ने सोमवार देर रात दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटा गया मोबाइल फोन भी बरामद किया है। दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
पुलिस के अनुसार मूलरूप से जनपद बांदा के गांव पिथौराबाद निवासी जितेंद्र गांव गालंद में रहकर फैब्रिटोन प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में फोरमैन हैं। रविवार की शाम वह घर लौट रहे थे। तभी गांव के ही धर्मेंद्र और नरेश ने रास्ता रोककर मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि दोनों ने पीड़ित को खेतों में ले जाकर बेरहमी से पीटा और उसका मोबाइल फोन लूट लिया।
शोर मचाने पर ग्रामीणों को आता देख आरोपी धमकी देते हुए भाग निकले। घटना के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू की। सोमवार रात पुलिस ने नंदराम होटल से गालंद की ओर जाने वाले रास्ते से दोनों को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से लूटा गया मोबाइल भी बरामद हुआ है। पुलिस ने मुकदमे में लूट से संबंधित धाराएं भी बढ़ाई हैं। सीओ अनीता चौहान ने बताया कि दोनों आरोपियों ने अपराध स्वीकार कर लिया है। दोनों के खिलाफ कार्रवाई पूरी कर जेल भेज दिया गया है।