{"_id":"67c882ecc33d156a5906cf46","slug":"police-arrest-11-accused-hapur-news-c-306-1-gha1001-113130-2025-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: अंतर्राज्यीय चोर गिरोह के 11 सदस्य गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: अंतर्राज्यीय चोर गिरोह के 11 सदस्य गिरफ्तार
Wed, 05 Mar 2025 10:29 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Wed, 05 Mar 2025 10:29 PM IST
विज्ञापन
सिंभावली। पुलिस ने बंद फैक्टरी, मकानों और फार्म हाउस में चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले अंतरराज्यीय चोर गिरोह के 11 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से मिनी ट्रक, कार, तमंचों के अलावा बक्सर कृषि फार्म व विभिन्न स्थानों से चोरी किया गया सामान भी बरामद हुआ है। गिरोह के सरगना समेत तीन सदस्य फरार हैं, जिनकी तलाश की जा रही है।
एएसपी विनीत भटनागर ने बताया कि सिंभावली पुलिस मंगलवार की रात क्षेत्र में वाहनों की चेकिंग कर रही थी। गांव वैठ की तरफ से नहर पटरी पर आ रहे मिनी ट्रक और कार को रोकने की कोशिश की गई। लेकिन, दोनों वाहनों के चालकों ने रफ्तार बढ़ा कर भागने की कोशिश की। पुलिस टीम ने पीछा करते हुए घेराबंदी कर दोनों वाहनों को रूकवा लिया। मिनी ट्रक के चालक की तलाशी लेने पर उसके पास तमंचा बरामद हुआ। जिसके बाद पुलिसकर्मियों ने मिनी ट्रक और कार की तलाशी ली।
एएसपी ने बताया कि तलाशी के दौरान बदमाशों के पास से तीन तमंचे मिले। इसके अलावा मिनी ट्रक और कार में पुराना एसी, इंवर्टर, बैटरी बरामद हुए, जो गांव बक्सर के कृषि फार्म से चोरी किए गए थे। इसके अलावा जनपद मथुरा के कोसीकलां से चोरी की गईं 20 सिलाई मशीन, दो इंटरलॉक मशीन, रोलर व अन्य सामान बरामद हुआ। वहीं, चोरी का सामान बेचकर मिली 12 हजार रुपये की नकदी भी बरामद की गई। गिरफ्तार बदमाशों में तालिब निवासी गाव हर्रा थाना सरूरपुर जनपद मेरठ जो वर्तमान में गांव पाली सादकपुर थाना ट्रोनिका सिटी गाजियाबाद रहता है। इसके अलावा धर्मेंद्र निवासी गांव औरंगाबाद वाहपुर थाना आहार, बुलंदशहर, अनीश निवासी भूड बराल, परतापुर मेरठ, फकरूद्दीन निवासी गांव टोडी नंगला थाना सलेमपुर बुलंदशहर, सोएब, अब्दुल खालिद, अशरफ निवासी डासना, गाजियाबाद, शादाब निवासी गुलावठी, राशिद निवासी कलछीना, गाजियाबाद, नोमान निवासी लोनी, रोशन निवासी मधुबनी बिहार शामिल हैं। जिन्हें अग्रिम कार्रवाई के लिए न्यायालय में पेश किया गया है। एएसपी ने बताया कि गिरोह का सरगना और दो अन्य सदस्य अभी फरार हैं। जिनकी तलाश के लिए टीम का गठन कर दिया गया है।
विज्ञापन
रैकी कर देते थे घटना को अंजाम
गिरफ्तार बदमाशों ने बताया कि वह आसपास और दूर दराज के क्षेत्रों में घूम-घूमकर रैकी करते थे। जिसके बाद बंद फार्म हाउस, फैक्टरी, मकानों को अपना निशाना बनाते थे। कार और मिनी ट्रक का इस्तेमाल रैकी और चोरी के दौरान करते थे।