फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Pitru Amavasya wave of faith gathered in Hapur Garh Ganga causing a four-km-long traffic jam

UP: पितृ अमावस्या पर उमड़ा आस्था का जनसैलाब, चार किमी लंबे जाम से राहगीर और श्रद्धालु हलकान, एंबुलेंस भी फंसी

Sun, 21 Sep 2025 01:58 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़
अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़ Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 21 Sep 2025 01:58 PM IST
सार

पितृ अमावस्या पर आस्था का जनसैलाब उमड़ा। हापुड़ में ब्रजघाट गंगा नगरी में चार किलोमीटर लंबे जाम से राहगीर और श्रद्धालु परेशान हो गए। इस दौरान एंबुलेंस भी फंस गई। गंगा नगरी में ब्रह्म मुहूर्त से गंगा स्नान आरंभ हुआ।
 

विज्ञापन
Pitru Amavasya wave of faith gathered in Hapur Garh Ganga causing a four-km-long traffic jam
हाईवे पर लगा जाम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर में पितृ अमावस्या पर रविवार को ब्रजघाट गंगा नगरी में आस्था का जनसैलाब उमड़ा। ब्रजघाट के साथ ही पुष्पावती पूठ और लठीरा के तट पर भी श्रद्धालुओं ने गंगा में आस्था की डुबकी लगाई। 
विज्ञापन


इस दौरान श्रद्धालुओं ने पिंड दान कर गंगा मैया के जयकारे लगाए और विधि-विधान से पूजा पाठ कराया। लेकिन वाहनों का दबाव बढ़ने से सुबह तीन बजे से हाईवे पर करीब चार किलोमीटर लंबा जाम लग गया। जिससे हर किसी को परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन


पितृ विसर्जन अमावस्या के मौके पर शनिवार देर रात से ही ब्रजघाट पर गंगा में स्नान शुरू हो गया था। रात में पहुंचे श्रद्धालुओं ने ब्रह्म मुहूर्त में सुबह चार बजे से ही गंगा में स्नान करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गंगा स्नान कर श्रद्धालुओं ने पितरों को तर्पण किया और सूर्य को अर्घ्य दिया। गंगा किनारे ही श्रद्वालुओं ने पुरोहितों की मदद से विधि विधान से मंत्रोच्चारण के बीच पूजा की। 


 

पितरों की आत्मा की शांति की प्रार्थना की
गंगा स्नान के उपरांत बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पिंड दान और तर्पण कराया। जिन्होंने विधिवत् मंत्राच्चारण के बीच अपने पितरों की आत्मा की शांति की प्रार्थना की। वहीं अपने पूर्वजों से खुशहाली का आशीर्वाद मांगते हुए उन्हें पितृ लोक के लिए विदा किया। 

 

जाम ने राहगीरों व भक्तों को रूलाया
रविवार का अवकाश और पितृ विसर्जनी अमावस्या पर हाईवे पर वाहनों का दबाव बढ़ गया। जिससे सुबह करीब तीन बजे से ही टोल प्लाजा से ब्रजघाट गंगा के पुल तक वाहनों के पहिए थम गए। कुछ ही देर में जाम की स्थिति विकट हो गई। 

 

गंगा पुल पर जाम में फंसी एंबुलेंस को भी काफी देर तक निकालने का रास्त नहीं मिल सका। टोल प्लाजा से पुल तक करीब चार किलोमीटर लंबे जाम में फंसकर बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग उमस भरी गर्मी में हल्कान हो गए। हांलांकि, पुलिसकर्मियों ने हाईवे पर पहुंचकर जाम खुलवाने की कवायद की। लेकिन, अभी तक जाम लगा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed