फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   pehalgam terrorist attack

Hapur News: पहलगाम में आतंकी हमले पर आक्रोश, फूंका पुतला

Thu, 24 Apr 2025 10:43 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Thu, 24 Apr 2025 10:43 PM IST
विज्ञापन
pehalgam terrorist attack
हापुड़। पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में जिलेवासियों का आक्रोश लगातार बढ़ रहा है। बृहस्पतिवार को लोगों ने पाकिस्तान की शव यात्रा निकाली और आतंकवाद का पुतला फूंककर विरोध-प्रदर्शन किया। वहीं, शुक्रवार (आज) को बाजार बंद को सफल बनाने के लिए जगह-जगह बैठक कर रणनीति बनाई गई।
विज्ञापन


अधिवक्ता परिषद ब्रज इकाई ने बृहस्पतिवार को जिला मुख्यालय पहुंचकर आतंकवाद के खिलाफ प्रदर्शन किया और एसडीएम मनोज कुमार को ज्ञापन सौंपा। प्रदेश मंत्री शंकर लाल सैनी व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सत्यपाल सिंह ने कहा कि आतंकवादियों ने धर्म पूछकर लोगों को निशाना बनाया है, जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। मौके पर बीनू जैन, कविता गौड़, अंशु चौधरी, अजय सिंह तोमर, प्रवीण तोमर, मूलचंद तोमर, वीरेंद्र सिंह, सतेंद्र, चंद्रशेखर शर्मा, मनोज गोयल, जितेंद्र भाटी, संजीव चौहान आदि मौजूद रहे। सर्व हिंदू समाज ने जिला मुख्यालय पहुंचकर जमकर नारेबाजी की। इस दौरान पवन तोमर, दीपक शर्मा, शान्तनू तोमर, पवन शर्मा, दीपांशु, प्रशांत कुमार, धर्मवीर सिंह, अरुण तोमर, राजा पांडेय, विकास शर्मा, बलराम तोमर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने आतंकी हमले के विरोध में गोल मार्केट में पाकिस्तान और आतंकवाद का पुतला फूंका। जिला संयोजक तुषार भारद्वाज ने कहा कि यह हमला देश की अखंडता पर चोट है। धर्मेंद्र सिंह, मोहित पाल, अनुज वर्मा, आदित्य अग्रवाल, रचित अग्रवाल,अनुज वर्मा, अंजलि मिश्रा, अनुपम भारती, रजत, नवीन, भूपेंद्र, विकास, रोनित, अंकुश, केशव, कार्तिक, आकाश मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाकियू ने निकाली पाकिस्तान की शव यात्रा
भारतीय किसान यूनियन लोकहित ने नगर पालिका से लेकर तहसील चौराहे तक पाकिस्तान की शव यात्रा निकाली। साथ ही पाकिस्तान और आतंकवाद का पुतला फूंका। आतंकी हमले में शहीद लोगों को श्रद्धांजलि दी गई। राष्ट्रीय प्रवक्ता हरीश हूण ने कहा कि हिंदुस्तान का हिंदू और मुसलमान पाकिस्तान व आतंकवादियों के मनसूबों को कभी पूरा नहीं होने देगा। इस दौरान देवेंद्र बाना, कपिल मावी, अंशुल बैसला, शादाब चौधरी, शोजिब प्रधान, नीरज मावी, अंकुर चौधरी, पिंटू प्रधान उपस्थित रहे।

भारतीय किसान यूनियन संघर्ष अराजनैतिक ने प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम मनोज कुमार को सौंपा। कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर कड़ी कार्रवाई की मांग की। इस दौरान जिलाध्यक्ष राजेंद्र प्रधान, सुनील त्यागी, नरेश अग्रवाल, साजिद, नवीन त्यागी, विरेंद्र प्रधान, सुरेश चंद, मंगल, बिजेंद्र सिंह, विक्रम पाल आदि मौजूद रहे।

पिलखुवा से सैनी समिति ने जिला मुख्यालय पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया और राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम मनोज कुमार सिंह को सौंपा। इस दौरान अध्यक्ष हरिओम सैनी, लोकेश सैनी, महेंद्र सैनी, अतुल, मूलचंद आदि मौजूद रहे। इंद्रप्रस्थ शैक्षिक संस्थान में शिक्षक और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों व छात्र-छात्राओं ने शोक सभा कर मृतकों को श्रद्धाजंलि दी। इस दौरान डॉ विपिन गुप्ता, सतीराम सिंह, भारती गुप्ता, संजीव भारद्वाज आदि मौजूद रहे। एलायंस क्लब हापुड़ सर्वोत्तम ने पहलगाम में घटित आतंकवादी घटना पर रोष प्रकट किया। मोमबत्ती जलाकर मृतकों को श्रद्धांजलि दी गई। अध्यक्ष अरुण अग्रवाल, अनिल बाजपेई, माधव बंसल, राजेंद्र अग्रवाल, अजय बंसल, महावीर वर्मा, विनोद गुप्ता, प्रमोद जिंदल, सुनील शर्मा, राजेश्वर सिंह, दिनेश माहेश्वरी मौजूद रहे।



जिले में रह रहे पांच पाकिस्तानी

जनपद में दीर्घकालिक वीजा पर पांच पाकिस्तानी रह रहे हैं। केंद्र सरकार के आदेश के बाद खुफिया विभाग सतर्क है। उन्होंने पांचों पाकिस्तानियों की लोकेशन ली है। हालांकि, खुफिया विभाग के अधिकारी का कहना है कि सरकार ने लघु अवधि वाला वीजा लेकर आए पाकिस्तानियों को ही वापस जाने के आदेश दिए हैं।



बंद रही धौलाना और हापुड़ तहसील, 80 लाख का नुकसान

बृहस्पतिवार को धौलाना और हापुड़ तहसील बंद रही। इन दोनों तहसीलों पर पूर्ण रूप से तालाबंदी रही। दोनों तहसीलों में हर दिन करीब 100 से 120 बैनामे होते हैं। बृहस्पतिवार को करीब 80 लाख के राजस्व का नुकसान हुआ है। हालांकि, गढ़ तहसील में बैनामे जरूर हुए हैं। दस्तावेज लेखक तहसील संघ हापुड़ के अध्यक्ष उदय सिंह जयंत, चौधरी युसूफ खान, सतीश चौधरी, राजीव शर्मा, हुकुम सिंह, अमित शर्मा, रामदत्त, जयवीर चौधरी, नरेश कुमार, विजय गौर आदि मौजूद रहे। वहीं, धौलाना तहसील में चैंबरों पर ताले लटके रहे। बार एसोसिएशन अध्यक्ष विनोद सिसोदिया ने कहा कि धर्म पूछकर पर्यटकों की जान लेने वाले आतंकवादियों को केंद्र सरकार खोजकर उन्हें फांसी दे। मौके पर गजेंद्र सिंह, अरविंद वर्मा, हरेंद्र प्रताप, राजीव शर्मा, सचिन शर्मा, राजीव यादव, मोहम्मद परवेज, प्रवीण तोमर, विकास कुमार उपस्थित रहे। दीवानी, फौजदारी, राजस्व बार एसोसिएशन के संस्थापक दुर्गपाल सिंह, संदीप गर्ग , पीयूष तोमर, योगेश सिंघानिया, सुनील पाल, मोहम्मद अकरम ,मनोज तोमर, गजेंद्र तोमर , विक्रम तोमर, सुनील सिसोदिया, मोहम्मद दानिश आदि ने हमले की निंदा की।




विरोध में मुस्लिम परिवार ने बंद की दुकान --

गढ़ रोड पर चौधरी स्टोर्स व खलीक चौधरी के संचालक फसीह चौधरी, फराज चौधरी ने डीएम कार्यालय में ज्ञापन दिया, जिसमें आतंकी हमले की निंदा की। साथ ही 24 से 26 अप्रैल तक विरोध में तीन दिन तक दुकानों को बंद रखने की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed