फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   patient dint get treatment

Hapur News: सीएचसी में तड़पता रहा घायल, नहीं मिला इलाज

Fri, 29 Sep 2023 10:08 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Fri, 29 Sep 2023 10:08 PM IST
विज्ञापन
patient dint get treatment
हापुड़। सिखैड़ा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्ट्रेचर पर लहूलुहान हालत में लेटे घायल को इलाज नहीं दिया गया। उसके मुंह और सिर से खून बहता रहा। पीड़ित के रिश्तेदार ने सीएमओ से शिकायत की है।
विज्ञापन


हाजीपुर निवासी राहुल ने बताया कि गांव में ही महाराज पुत्र अमर सिंह का झगड़ा हो गया था। जिसमें महाराज सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को सिखैड़ा सीएचसी में भर्ती कराया गया। लेकिन इलाज के नाम पर चेहरे पर एक पट्टी बांध दी गई।घायल के मुंह और सिर से खून बहता रहा। दर्द से महाराज सिंह तड़पता रहा। आरोप है कि वहां तैनात चिकित्सक डॉ.धर्मेश ने इलाज नहीं दिया। जिसे काफी अग्रह करने के बाद मेरठ रेफर करवाया जा सका। घायल के रिश्तेदार राहुल ने इस मामले में सीएमओ कार्यालय में शिकायती पत्र सौंपा है। सीएमओ डॉ.सुनील त्यागी ने बताया कि मामला जानकारी में नहीं है, मामले का संज्ञान लेकर उचित कार्रवाई की जाएगी। उपचार में किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed