फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Parshuram Jayanti celebrated

Hapur News: धूमधाम से मनाई गई भगवान परशुराम जयंती, निकाली शोभायात्रा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 30 Apr 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
Parshuram Jayanti celebrated
फ्री गंज रोड पर निकली परशुराम शोभायात्रा में डांस करते लोग।  - फोटो : संवाद
संंवाद न्यूूज एजेंसी
विज्ञापन


हापुड़। जिलेभर में मंगलवार को भगवान परशुराम की जयंती धूमधाम से मनाई गई। विभिन्न स्थानों पर धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन कर पूजा अर्चना की गई।
इसके साथ ही विभिन्न संगठनों द्वारा भगवान परशुराम की शोभायात्रा निकाली गई, विभिन्न स्थानों पर पुष्प वर्षा से शोभायात्रा का स्वागत किया गया। दिल्ली रोड स्थित भगवान परशुराम मंदिर में भगवान परशुराम की पूजा अर्चना की गई। इसके बाद समस्त सनातनधर्मी व ब्राह्मण त्यागी समाज द्वारा फ्रीगंज रोड स्थित निदान नर्सिंग होम के सामने से भगवान परशुराम शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई। शोभायात्रा में डीजे पर बज रहे भजनों की धुन पर श्रद्धालु थिरकते हुए चल रहे थे। शोभायात्रा निदान नर्सिंग होम से शुरु होकर रेलवे रोड, अतरपुरा चौपला, तहसील चौपला से होते हुए दिल्ली रोड स्थित भगवान परशुराम मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई।
हापुड़ बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने भी भगवान परशुराम का जन्मोत्सव मनाया। इस अवसर पर अधिवक्ताओं ने प्रसाद के रूप हलवा वितरित किया। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय कुमार कंसल व सचिव वीरेंद्र कुमार सैनी ने भगवान परशुराम के जीवन पर प्रकाश डाला। वरिष्ठ अधिवक्ता मुकेश कुमार त्यागी व भोपाल सिंह शिशौदिया ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इस मौके पर पूर्व सचिव नरेंद्र शर्मा, विकास कुमार त्यागी अतुल जैन, जगदीश प्रसार जौहरी, अंकुर त्यागी, रामजकिरन सिंह, अतुल जैन डोनिस जौहरी, आकाश मौजूद रहे।
विज्ञापन


गांव नली हुसैनपुर स्थित भगवान परशुराम मंदिर पर अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा के तत्वावधान में भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर हवन कर प्रसाद का वितरण किया गया। मुख्य अतिथि जिला अध्यक्ष सुधीर शर्मा ने भगवान परशुराम के चरित्र का वर्णन किया। इस मौके पर विष्णु शर्मा, ओमप्रकाश, भूदेव शर्मा, मुकेश शर्मा, दीनदयाल शर्मा, कृष्णा शर्मा, श्याम सुंदर शर्मा, दयानंद शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


रालोद कार्यकर्ताओं द्वारा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य हेमंत मिश्रा के निवास पर परशुराम जयंती के अवसर पर भगवान परशुराम के चित्र पर माल्र्यापण कर दीप प्रज्जवलित किया गया। मुख्य अतिथि शिवकुमार ने कहा कि भगवान परशुराम ने राक्षसों का संहार कर समाज को सद्भाव का कार्य करने का संदेश दिया। इस मौके पर अब्बास अली, रविंद्र प्रधान, नवीन चौधरी, सुशील शास्त्री, अशोक मिश्रा, प्रशांत शर्मा, खालिद जिलानी, मनोज तेवतिया, नरेश कश्यप आदि मौजूद रहे।
कोठी गेट स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में परशुराम जयंती पर उप प्रधानाचार्य श्रीपाल, शिक्षिका नेहा व भावना ने परशुराम के चित्र पर पुष्र्पाचन किया और छात्रों को भगवान परशुराम के जीवन में विस्तारपूर्वक जानकारी दी।

मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए दिए 21 हजार रुपये

बाबा नींब करौरी ट्रस्ट द्वारा कृष्णा विहार स्थित शिव मंदिर के जीर्णोद्वार के लिए ट्रस्ट सदस्य नेहा मित्तल द्वारा 21 हजार रुपये का योगदान दिया गया। ट्रस्ट अध्यक्ष विपिन गुप्ता ने बताया कि ट्रस्ट का उद्देश्य गरीब परिवार के बच्चों और वृद्धों की सहायता करना है। जिससे परिवार के बच्चे शिक्षित हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed