फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Panic among people due to sighting of leopard

Hapur News: गांव सिरोधन में तेंदुए और शावकों का झुंड दिखने से लोगों में दहशत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 03 Sep 2023 11:27 PM IST
विज्ञापन
Panic among people due to sighting of leopard
बाग में तेंदुए को ढूंढते ग्रामीण।  - फोटो : संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


धौलाना। गश्त के दौरान पीआरबी पुलिसकर्मियों द्वारा थाना कपूरपुर क्षेत्र के गांव सिरोधन के जंगल में तेंदुए और उसके शावकों का झुंड घूमते हुए देखा है। जिस पर कार्रवाई करते हुए वन विभाग ने पांच सदस्यीय टीम का गठन कर तेंदुए और उसके शावकों को खोजने के लिए लगाया गया।

प्रभागीय वन अधिकारी संजय कुमार मल्ल ने बताया कि उन्हें पुलिस द्वारा सूचना मिली कि रविवार को गांव सिरोधन के जंगल में तेंदुए और उसके शावकों का झुंड घूमते हुए देखे गए हैं। पुलिस की सूचना पर तत्काल संज्ञान लेते हुए उन्होंने क्षेत्रीय वन अधिकारी मुकेश पाल के नेतृत्व में पांच सदस्यीय टीम गठित करते हुए तेंदुए व उनके शावको को खोजने के प्रयास तेज कराए हैं। टीम को पंजो के निशान खोजने और पहचान करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि वन दरोगा गौरव गर्ग, संजीव कुमार, वनरक्षक राहुल कुमार, सरिता भट्ट शामिल हैं।
विज्ञापन


ग्रामीण डा. केपी सिंह का कहना है कि तेंदुए आने की सूचना पर गांव मे दहशत फैल गई है। उन्होंने बताया कि गत 25 मार्च को गांव समाना क्षेत्र में गांव नंगला गज्जू के युवकों द्वारा एक तेंदुआ को जाल लगाकर पकड़ा था। लेकिन वह उनके कब्जे से छूट कर भाग गया था। चार पांच दिन पहले सपनावत रजवाहा के पास भी तेंदुआ घूमने की चर्चा थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed