फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Panchsheel Colony continues to protest against the underpass

Hapur News: अंडरपास के विरोध में पंचशील कालोनी को लोगों का धरना जारी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jul 2023 11:28 PM IST
विज्ञापन
Panchsheel Colony continues to protest against the underpass
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


हापुड़।
मेरठ रोड स्थित फाटक संख्या-41 पर बन रहे रेलवे अंडरपास के विरोध में पंचशील कालोनी के लोगों का धरना जारी है। कालोनी के लोगों का कहना है कि उन्हें डीएम और डीआरएम के आश्वासन पर पूरा विश्वास है लेकिन, जब तक आश्वासन के अनुसार कार्य शुरू नहीं हो जाता तब तक वो लोग धरना जारी रखेंगे।

मेरठ-खुर्जा रेलवे लाइन स्थित फाटक संख्या-41 पर दो महीने पूर्व फाटक समाप्त कर उसके स्थान पर अंडरपास निर्माण कराने का कार्य शुरू किया था। पंचशील कालोनी के लोगों द्वारा इसका विरोध किए जाने पर संशोधित नक्शे के अनुसार अंडरपास बनाने का आश्वासन दिया गया था लेकिन, कुछ दिन बाद फिर से रेलवे अधिकारियों द्वारा पुराने नक्शे के अनुसार अंडरपास बनाने के लिए खुदाई शुरू कर दी गई।
विज्ञापन


जिसकी सूचना मिलते ही कालोनी के लोग एकत्रित होकर मौके पर पहुंचे और कार्य का विरोध जताते हुए कार्य को बंद करा दिया। इसको लेकर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया था। कालोनीवासियों ने जिला मुख्यालय, रेलवे बड़ौदा हाउस, डीआरएम कार्यालय समेत जनप्रतिनिधियों से अनुरोध किया था कि उनकी परेशानी को देखते हुए संशोधित नक्शे के अनुसार अंडर पास बनवाया जाए, ताकि उनकी कालोनी के रास्ते बंद न हो और लोगों को आवागमन में दिक्कत न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद एक सप्ताह पूर्व डीआरएम समेत रेलवे और प्रशासन के तमाम अधिकारी मौके पर पहुंचे थे और लोगों की समस्या सुनकर समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया था। कालोनी के लोगों कहना है कि उन्हें डीएम और डीआरएम के आश्वासन पर पूरा विश्वास है, लेकिन जब तक अफसरों द्वारा दिए गए आश्वासन के अनुसार कार्य शुरू नहीं होता है वह शांतिपूर्ण धरना जारी रखेंगे। इस मौके पर सुनीता, ममता, पारुल, सुनैना, निशा, करतार कौर, रीता, पूनम, अंजुम आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed