फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Overloaded truck filled with sugarcane overturns on the highway during Tricolor Yatra

UP Accident: तिरंगा यात्रा के दौरान हाईवे पर गन्ने से भरा ओवरलोड ट्रक पलटा, एक छात्र की हुई मौत; तीन घायल

Fri, 26 Jan 2024 01:44 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़
अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़ Published by: विजय पुंडीर Updated Fri, 26 Jan 2024 01:44 PM IST
सार

छात्र की मौत और ट्रक पलटने से तिरंगा यात्रा में शामिल अन्य लोगों में भगदड़ और चींख पुकार मच गई। मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने बचाव कार्य शुरू करते हुए पुलिस को सूचना दी। पुलिसकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। 

विज्ञापन
Overloaded truck filled with sugarcane overturns on the highway during Tricolor Yatra
गन्ने से भरा ओवरलोड ट्रक पलटा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गणतंत्र दिवस पर हापुड़ जिले के गांव सिखैड़ा में आयोजित तिरंगा यात्रा के दौरान हाईवे पर गन्ने से भरा ओवरलोड ट्रक पलटने से एक छात्र की मौत हो गई। जबकि दो छात्रों समेत तीन लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर चींख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने घायलों के उपचार के लिए भेजा, वहीं शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन


सिखैड़ा निवासी एक व्यक्ति ने शुक्रवार को तिरंगा यात्रा का आयोजन किया, जिसमें गांव के लोगों समेत स्कूल के छात्र भी शामिल थे। तिरंगा रैली गांव में स्थित बाबा साहेब बीआर आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर वापस लौट रही थी। इसी दौरान फ्लाईओवर के निकट हापुड़ की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार गन्ने से भरे ओवरलोड ट्रक ने रैली में शामिल एक बाइक को टक्कर मार दी। वहीं अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में बाइक पर सवार छात्र साकिब की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं उसके साथी सोनू और आमिर भी घायल हो गए। इसी दौरान वहां से गुजर रहा सिखैड़ा निवासी सुदेश भी घायल हो गया। वहीं गन्ने की पूलियों में दबकर एक साइकिल भी क्षतिग्रस्त हो गई। लेकिन साइकिल सवार बाल-बाल बच गया। हादसे के बाद ट्रक चालक भाग निकला।
विज्ञापन


मौके पर मची चींख-पुकार
छात्र की मौत और ट्रक पलटने से तिरंगा यात्रा में शामिल अन्य लोगों में भगदड़ और चींख पुकार मच गई। मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने बचाव कार्य शुरू करते हुए पुलिस को सूचना दी। पुलिसकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं शव को कब्जे में ले लिया। साकिब की मौत की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे, जिनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

डीएम और एसपी भी पहुंचे घटना स्थल पर
सूचना मिलते ही डीएम प्रेरणा शर्मा और एसपी अभिषेक वर्मा मौके पर पहुंच गए। जिन्होंने अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल जाना और मृतक के परिजनों को भी सांत्वना दी।

बिना अनुमति निकाली जा रही थी रैली
ग्रामीणों ने बताया कि रैली निकालने के लिए व्यक्ति ने प्रशासन से कोई अनुमति नहीं ली थी। जिसकी जानकारी मिलने पर डीएम और एसपी ने संबंधित व्यक्ति की तलाश कर कार्रवाई का निर्देश दिया।

सीओ आशुतोष शिवम ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घायलों का उपचार कराया जा रहा है। वहीं जेसीबी की मदद से सडक़ पर पड़ा गन्ना हटवाकर यातायात सुचारू कराया जा रहा है। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर रैली आयोजक की भी तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed