फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   oppose of nagarpalika tax

Hapur News: टैक्स जमा करने का नोटिस भेजने पर व्यापारियों में रोष

Thu, 28 Aug 2025 10:38 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Thu, 28 Aug 2025 10:38 PM IST
विज्ञापन
oppose of nagarpalika tax
हापुड़। नगर पालिका द्वारा नियम विरुद्ध गृह व जल कर का नोटिस भेजने से व्यापारियों में आक्रोश फैल रहा है। बृहस्पतिवार को व्यापारी सुरक्षा फोरम संस्थान से जुड़े पदाधिकारी कलक्ट्रेट पहुंचे और डीएम से शिकायत की। डीएम ने आगामी बोर्ड बैठक में स्वयं उपस्थित रहकर इस समस्या के समाधान का आश्वासन दिया। वहीं, व्यापारियों ने समाधान न होने पर बाजार बंद करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


संस्थान के जिलाध्यक्ष अरुण कुमार गर्ग, महामंत्री विपिन सिंहल, विमेश गोयल, दीपक गोयल आदि ने मामले में डीएम से शिकायत की है। अरुण कुमार गर्ग ने बताया कि पूर्व में हुई बोर्ड बैठक में शासनादेश को लागू करने के बाद ही टैक्स लेने की बात कही गई थी, लेकिन इसके बाद भी बढ़े हुए टैक्स के नोटिस भेजे जा रहे हैं।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि 28 जून 2024 को जारी अधिसूचना में सरकार ने आवासीय, अनावासीय भवनों पर लगने वाले गृह, जल और सीवर कर के बारे में और अनावासीय भवनों पर लगने वाले गुणांक के बारे में स्पष्ट जानकारी दी है। सांसद अरुण गोविल, विधायक विजयपाल आढ़ती, पालिकाध्यक्ष पुष्पा देवी और सभी 41 सभासदों ने एक मत होकर 28 जून को जारी अधिसूचना के अनुसार ही कर निर्धारण की बात अधिकारियों से कही है। बोर्ड में पास होने के बाद भी अधिकारियों ने निर्णयों को मानकर पुन: एक कमेटी बना दी है, जो पूरी तरह से नियम विरुद्ध है। उन्होंने कहा कि यदि नगर पालिका द्वारा इस समस्या का समाधान नहीं किया गया तो फिर व्यापारी बाजार बंद भी करके अपना विरोध दर्ज कराएंगे। वहीं, डीएम अभिषेक पांडेय ने व्यापारियों से कहा कि पालिका की अगली बोर्ड बैठक में वह स्वयं रहेंगे। टैक्स की समस्या का जल्द निस्तारण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed