फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   operator fired from service

Hapur News: विद्युत कनेक्शन के नाम पर पर उगाही में ऑपरेटर की सेवा समाप्त

Tue, 06 Aug 2024 11:16 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Tue, 06 Aug 2024 11:16 PM IST
विज्ञापन
operator fired from service
हापुड़। उपभोक्ताओं से विद्युत कनेक्शन पर उगाही के आरोप ऊर्जा निगम के ऑपरेटर पर गाज गिरी है। हापुड़ डिवीजन के उपखंड द्वितीय कार्यालय में नियुक्त कर्मी की सेवाएं समाप्त कर दी गई हैं। साथ ही जांच के लिए कमेटी गठित की गई है। इसके साथ ही आरडीएसएस योजना में फर्जीवाड़े की उच्चस्तरीय जांच शुरू हो गई है।
विज्ञापन

ऊर्जा निगम के अधिकांश बड़े कार्यालय संविदा कर्मियों के सहारे हैं, जो सुविधा शुल्क लेने से पीछे नहीं हटते। एसडीओ द्वितीय कार्यालय में नियुक्त ऑपरेटर रईस अहमद का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें कनेक्शन के नाम पर सुविधा शुल्क की वसूली होती दिख रही है।
विज्ञापन


वीडियो समेत मामले की शिकायत एमडी कार्यालय में की गई। अधिकारियों की आईडी पर संविदा कर्मचारी काम करते हैं। पिछले दिनों गढ़ डिवीजन में भी प्रपत्र-4 में करोड़ों का घपला मिला था। वहां भी आईडी का इसी तरह गलत प्रयोग किया जा रहा था। बहरहाल, उक्त मामला दबा दिया गया, पटल के जिम्मेदार को एसडीओ का चार्ज भी दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि इस बार कनेक्शन के नाम पर सुविधा शुल्क वसूली में अधीक्षण अभियंता ने ऑपरेटर रईस अहमद की सेवा समाप्त कर दी है। साथ ही पूरे प्रकरण की जांच के लिए कमेटी भी गठित कर दी है। इसके अलावा एक अन्य सेंटर के संचालन को लेकर भी गंभीर आरोप लगाए गए हैं।



आरडीएसएस योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा
ऊर्जीकरण के लिए जिले में लागू आरडीएसएस योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा हो रहा है। बिना एस्टीमेट के ही सरकारी संसाधनों का दुरुपयोग कर नई लाइनें बनाई जा रही हैं। बड़े पैमाने पर इस तरह का कार्य हो रहा है, जिसका उच्चाधिकारियों ने संज्ञान लिया है। हापुड़ के कुछ कर्मचारी भी निशाने पर हैं।



कनेक्शन में अनियमितता पर हो चुकी है कार्रवाई

हापुड़ डिवीजन के उपखंड क्षेत्र प्रथम में कनेक्शन देने में अनियमितता पर पूर्व में भी कार्रवाई हो चुकी है। तत्कालीन एसडीओ यशेंद्र सिंह और एक अवर अभियंता को निलंबित किया गया था। इसके अलावा कुछ अधिकारियों को ऐसे ही मामलों में चार्जशीट मिल चुकी है।


--

ऊर्जा निगम में हाल ही में हुई कार्रवाई-

* औद्योगिक फीडर की सप्लाई बंद रखने पर तत्कालीन अधीक्षण अभियंता यूके सिंह निलंबित।

* बिजलीघर बंद रखने पर गढ़ डिवीजन के तत्कालीन अधिशासी अभियंता केपी पुरी और एसडीओ निलंबित।

* कनेक्शन में अनियमितता पर एसडीओ यशेंद्र सिंह निलंबित।

* ऑडियो वायरल होने पर पिलखुवा डिवीजन के अधिशासी अभियंता पर गिरी गाज।

* चार अवर अभियंताओं का निलंबन, एक रिश्वत लेते मेरठ की टीम ने दबोचा।



कोट -

वीडियो वायरल मामले में ऑपरेटर की सेवा समाप्त कर दी गई है। साथ ही पूरे प्रकरण की जांच कराई जा रही है। इसमें जो भी दोषी मिलेगा, सख्त कार्रवाई होगी। - अवनीश कुमार, अधीक्षण अभियंता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed