{"_id":"63cd697ba1c8903fcc4d5bc9","slug":"one-and-a-half-year-old-child-died-due-to-drowning-in-bath-tub-in-dhaulana-2023-01-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आप न बरतें ऐसी लापरवाही: डेढ़ साल के अयान की बाथ टब में डूबने से मौत, मां फोन पर कर रही थी दादी से बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आप न बरतें ऐसी लापरवाही: डेढ़ साल के अयान की बाथ टब में डूबने से मौत, मां फोन पर कर रही थी दादी से बात
Sun, 22 Jan 2023 10:43 PM IST
Vikas Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, धौलाना
संवाद न्यूज एजेंसी, धौलाना
Published by: Vikas Kumar
Updated Sun, 22 Jan 2023 10:43 PM IST
सार
जावेद मोहल्ले में ही दर्जी का काम करता है। रविवार की दोपहर अयान मां के साथ घर की दूसरी छत पर मौजूद था। मां ने उसके लिए नहलाने के लिए बाथ टब में पानी भरा था।
विज्ञापन
अयान की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
धौलाना कस्बा के मोहल्ला काजीवाड़ा में दर्जी का काम करने वाले जावेद के डेढ़ वर्षीय पुत्र अयान की बाथ टप में डूबने से मौत हो गई। घटना से परिवार में मातम पसरा है। घटना के दौरान मां अपनी बीमार मां से फोन पर बात कर रही थी, इसी दौरान बच्चा खेलता हुआ बाथरूम में पहुंच गया। बच्चे की मौत से परिवार में मातम पसरा है।
विज्ञापन
Trending Videos
जावेद मोहल्ले में ही दर्जी का काम करता है। रविवार की दोपहर अयान मां के साथ घर की दूसरी छत पर मौजूद था। मां ने उसके लिए नहलाने के लिए बाथ टब में पानी भरा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
इस दौरान अयान टब के आसपास ही खेल रहा था। लेकिन इसी बीच उसकी बीमार मां का फोन आ गया। जिससे बात करती हुई वह नीचे की मंजिल पर आ गई। खेलते-खेलते अयान बाथ टब के पास पहुंचा और उसमें गिर गया।
पानी में डूबने से अयान की मौत हो गई। कुछ देर बाद उसकी मां ऊपर आई तो उसने बच्चे को टब में पड़े देखा। आनन फानन में उसे चिकित्सक के यहां ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। शाम को गमगीन माहौल में उसका दफीना कर दिया गया।