फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   One and a half year old boy drowned in a water filled pit while playing

UP: छोटी बहन के जन्म के अगले दिन बड़ी की मौत, पूरा परिवार डेढ़ साल की बच्ची को घर पर अकेला छोड़कर गया था

Mon, 22 Sep 2025 09:35 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 22 Sep 2025 09:35 PM IST
सार

घर पर मासूम अकेली थी। मोहल्ला निवासी चांद ने बताया कि वह ई-रिक्शा चलाकर अपने परिवार का पालन पोषण करते हैं। उनकी पत्नी रहनूमा दो दिन से अस्पताल में भर्ती थीं।

विज्ञापन
One and a half year old boy drowned in a water filled pit while playing
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AI

विस्तार

उत्तर प्रदेश के हापुड़ नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला शिवगढ़ी में डेढ़ वर्षीय मासूम की घर के बाहर बने पानी से भरे गड्डे में डूबकर मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब पिता ई-रिक्शा चलाने बाहर गए थे और मां बच्ची अस्पताल में भर्ती है। घर पर मासूम अकेली थी। मोहल्ला निवासी चांद ने बताया कि वह ई-रिक्शा चलाकर अपने परिवार का पालन पोषण करते हैं। उनकी पत्नी रहनूमा दो दिन से अस्पताल में भर्ती थीं।

विज्ञापन

पत्नी ने रविवार को एक पुत्री को जन्म दिया है। उनकी देखरेख के लिए उनकी बहन भी अस्पताल में थी। रविवार की सुबह वह ई-रिक्शा लेकर घर से आ गए थे और घर पर उनके माता-पिता थे। उनका बड़ा बेटा स्कूल में पढ़ने गया था। सोमवार की दोपहर उनके माता पिता मोहल्ले में ही एक चिकित्सक के पास दवाई लेने के लिए गए थे। उनकी डेढ़ वर्षीय पुत्री मरियम घर पर अकेली थी। खेलते-खेलते उनकी पुत्री घर के बाहर बने पानी से भरे गड्डे के पास पहुंची और डूब गई। उनके माता-पिता के पहुंचने पर उन्हें पुत्री दिखाई नहीं दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुत्री को तलाश करने की बात मोहल्ले के लोगों को पता चली। इसके बाद मोहल्लेवासी और उनके माता-पिता पुत्री को तलाश करने का प्रयास करने लगे। एक मोहल्लेवासी ने उनकी पुत्री का हाथ पानी से भरे गड्डे में देख लिया। गड्डे से पुत्री को बाहर निकालकर मोहल्लेवासी चिकित्सक के पास लेकर पहुंचे तो चिकित्सक ने पुत्री को मृत घोषित कर दिया। पुत्री की मौत की खबर सुनकर उनका, उनकी पत्नी रहनूमा, उनके पुत्र व उनके माता पिता का रो-रोकर बुरा हाल था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed