फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Occupation of ponds capture: DM

एक माह में तालाबों से हटवाएं कब्जे: डीएम

Mon, 08 May 2017 08:53 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़ Updated Mon, 08 May 2017 08:53 PM IST
विज्ञापन
Occupation of ponds capture: DM
तालाबों से हटवाएं कब्जे - फोटो : अमर उजाला

डीएम ने जिले में तालाबों से अवैध कब्जे एक माह के भीतर हटवाने के आदेश दिए हैं। इसके चलते भूमाफियाओं में हड़कंप । इसके अलावा सभी विभागों से योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट मांगी है।

विज्ञापन


सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में डीएम कृष्णा करुनेश ने विकास कार्यों की समीक्षा की। बैठक में तालाबों को कब्जा मुक्त करने व उनका सौंदर्यीकरण कराने के आदेश दिए। साथ ही पिछले दिनों स्कूलों के निरीक्षण में अनुपस्थित शिक्षकों के एक एक दिन का वेतन काटने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन


उन्होंने अधिशासी अभियंता विद्युत सचिन कुमार से कहा कि विभाग संयोजन के मामले में लक्ष्य से पीछे है। लक्ष्य अधिक है तो संशोधित कराया जाए। गांवों का सर्वे कराकर विद्युत कनेक्शन बांटे जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीएसए को कहा है कि जो शिक्षक निरीक्षण में अनुपस्थित पाए गए थे उनका वेतन काटा जाए। सीडीओ दीपा रंजन ने कहा कि राज्य पोषण मिशन के तहत 8851 बच्चे कुपोषण की श्रेणी में हैं। अप्रैल माह में 504 बच्चों में सुधार हुआ है।


उन्होंने जिला प्रोवेशन अधिकारी से कहा कि मेधावी छात्रो के लिए कन्या विद्या धन चयन के लिए बैठक करने के निर्देश दिए हैं। डीएम ने पोलियो ग्रस्त बच्चों को चयनित कर सर्जरी कराने में प्रगति लायें। बैठक में सभी विभागीय अधिकारी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed