{"_id":"685060dfe3c98f3ea1076ee9","slug":"notice-issued-to-lekhpal-in-bribery-case-hapur-news-c-135-1-hpr1005-125988-2025-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: रिश्वत लेने के मामले में लेखपाल को नोटिस जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: रिश्वत लेने के मामले में लेखपाल को नोटिस जारी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
हापुड़। गांव रसूलपुर के एक किसान से खसरा-खतौनी में नाम सुधारने के नाम पर लेखपाल के सहायक पर 30 हजार की रिश्वत लेने व 10 हजार रुपये और मांगने का आरोप लगाया है। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद एसडीएम सदर ईला प्रकाश ने लेखपाल को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
वीडियो में दिख रहे दो अन्य लोगों के बयान भी दर्ज किए हैं। जांच में अभी तक मामला पशु खरीदने के रुपये के लेन-देन का बताया जा रहा है।
किसान सुदेशपाल ने आरोप लगाते हुए बताया कि उनकी जमीन में भाई भी सह-खातेदार हैं। पिछले दिनों खसरा-खतौनी को ऑनलाइन करते समय तहसील कर्मचारियों ने उनके घर के सदस्यों के नाम पर ही जमीन का बंटवारा दिखाकर मनमाने तरीके से जमीन चढ़ा दी।
कागजात सही कराने के लिए वह हलके के लेखपाल करुण यादव के पास पहुंचे। आरोप है कि कई दिनों तक चक्कर लगाने के बाद भी लेखपाल ने उनका कार्य नहीं किया। परेशान होकर वह क्षेत्र के एक ग्राम प्रधान के साथ लेखपाल से मिले।
विज्ञापन
लेखपाल ने अपने निजी सहायक से मिलकर 30 हजार रुपये देने को कहा था। लेनदेन प्रधान के भाई के घर पर हुआ। वीडियो में प्रधान का भाई भी दिख रहा है। उन्होंने पहले 25 हजार रुपये दिए लेकिन सहायक ने पांच हजार रुपये और मांगे।