फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   notice for 41 people

Hapur News: तालाब की भूमि पर बने 41 भवन स्वामियों को पालिका ने भेजा नोटिस

Fri, 11 Apr 2025 10:32 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Fri, 11 Apr 2025 10:32 PM IST
विज्ञापन
notice for 41 people
गढ़मुक्तेश्वर। नगर पालिका परिषद ने रेलवे लाइन के दूसरी तरफ इंद्रा नगर कॉलोनी में 41 मकानों में रह रहे लोगों को नोटिस भेजा है। जिसमें तालाब की भूमि पर अवैध रूप से मकान बनाने की बात कही गई है। पालिका स्तर से सभी लोगों से स्पष्टीकरण मांगा गया है।
विज्ञापन


पालिका स्तर से दो दिन पहले इंद्रानगर कॉलोनी निवासी गंगाराम समेत 41 मकानों में रहने वाले परिवारों को नोटिस जारी किए गए। नोटिस में उल्लेख किया है कि वह सभी लोग तालाब की भूमि पर मकान बनाकर रह रहे हैं, जोकि पूरी तरह अवैध है। अधिवक्ता द्वारा भेजे गए नोटिस मिलते ही वहां रह रहे परिवारों के लोग परेशान हो गए। गंगाराम का कहना है कि करीब 40 साल पहले पालिका स्तर से उन लोगों को आवासीय पट्टे आवंटित किए गए थे। जिन पर मकान बनाए गए। वह सभी लोग मेहनत-मजदूरी कर अपना जीवन यापन करते हैं। अधिकांश लोगों ने पीएम आवास योजना के तहत मकान बनवाएं हैं। जिनमें बिजली और पानी का कनेक्शन भी लगा हुआ है। इसके अलावा पालिका स्तर से मोहल्ले में रास्ते पर खड़ंजे का निर्माण भी कराया गया है। इसके बावजूद भी अब भेजे गए नोटिस में उनके मकानों को अवैध बताया जा रहा है, जो पूरी तरह निराधार है। पालिका द्वारा भेजे गए नोटिस से लोगों में रोष भी बना हुआ है।
विज्ञापन


पालिका ईओ मुक्ता सिंह का कहना है कि पालिका को मिली शिकायत के आधार पर सभी लोगों को नोटिस भेजे गए हैं। जिनमें इस भूमि पर मकान बना कर रहने वाले लोगों को स्पष्टीकरण देने और पट्टे से जुड़े दस्तावेज प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया है। स्पष्टीकरण मिलने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed