फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   new roadways bus for hapur

Hapur News: रोडवेज डिपो को मिली नई बस, दिल्ली-हल्द्वानी मार्ग पर होगा संचालन

Sat, 30 Sep 2023 10:22 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Sat, 30 Sep 2023 10:22 PM IST
विज्ञापन
new roadways bus for hapur
हापुड़। रोडवेज डिपो को निगम द्वारा एक ओर बस का तोहफा दिया गया है। जिसका संचालन दिल्ली-हल्द्वानी मार्ग पर किया जाएगा साथ ही मोदीनगर रोड पर भी संचालन होगा। दो अक्तूबर को भी डिपो को नई बसें मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन


रोडवेज डिपो द्वारा लखनऊ, बरेली, दिल्ली, नोएडा, मोदीनगर मार्ग सहित विभिन्न मार्गों पर 101 बसों का संचालन किया जाता है। लेकिन कुछ बसें अपनी समय सीमा पूरी करने वाली हैं, जिसके बाद इनका संचालन बंद कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


ऐसे में बसों की किल्लत से यात्रियों को जूझना न पड़े इसके लिए डिपो अधिकारियों ने निगम से 20 बसों की मांग की है। जिनमें से एक बस डिपो को मिल गई है और चार बसें दो अक्तूबर को मिलने की उम्मीद है। शेष बसें भी नवरात्रों में डिपो को मिल जाएंगी। जिससे यात्रियों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक संदीप कुमार नायक का कहना है कि निगम से डिपो को मिली बस का संचालन एक फेरा मोदीनगर मार्ग पर कराने के बाद दिल्ली हल्द्वानी मार्ग पर कराया जाएगा। शेष बसें भी अक्तूबर माह में मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed