फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   namaz dint read on road

Hapur News: सड़कों पर नहीं पढ़ी जाएगी नमाज, प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी पर प्रतिबंध

Wed, 12 Jun 2024 10:08 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Wed, 12 Jun 2024 10:08 PM IST
विज्ञापन
namaz dint read on road
हापुड़। गंगा दशहरा व ईद-उल-जुहा को शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए बुधवार को कलक्ट्रेट में बैठक हुई। जिसमें संबंधित अधिकारी व धर्मगुरू मौजूद रहे।
विज्ञापन


डीएम प्रेरणा शर्मा ने ईद-उल-जुहा से पहले नगर में सफाई, पानी, बिजली व अन्य व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि नमाज पढ़ने वालों के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं हर हालत में सुनिश्चित की जाएं। निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए अतिरिक्त ट्रांसफार्मर की व्यवस्था कर लें। उन्होंने कहा कि दिनभर लू चल रही हैं। इसलिए नमाज स्थल पर ओआरएस व पानी की पर्याप्त व्यवस्था की जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी दशा में प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी न दी जाए। साथ ही सड़कों पर नमाज भी न पढ़ी जाए। डीएम ने जिला पंचायत राज अधिकारी से गांव में सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए सफाई कर्मियों की ड्यूटी लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर कुर्बानी वीडियो, अन्य आपत्तिजनक पोस्ट न डालें और न शेयर किया जाए।
विज्ञापन

गंगा घाट पर हो डबल बैरिकेडिंग

डीएम ने गंगा दशहरा के अवसर पर गढ़ में व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गंगा तट पर लगे सीसीटीवी कैमरे बंद न हों। उन्होंने अधिशासी अधिकारी से गंगा तट पर डबल बैरिकेडिंग करने के निर्देश दिए। इसके अलावा पानी के स्तर की जानकारी के लिए संकेतक लगाने के भी निर्देश दिए। डीएम ने पार्किंग की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने के साथ ही निर्धारित मानक के अनुरूप ही पार्किंग शुल्क लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गंगा दशहरा पर गोताखोरों की पर्याप्त संख्या रखी जाए, जिससे किसी भी अनहोनी से बचा जा सके। जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी गढ़ से नाविकों की मीटिंग करने के निर्देश दिए। बैठक में एडीएम संदीप कुमार, एएसपी राजकुमार अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed