फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   nagar palika tendor

Hapur News: पुराने टेंडरों पर कराए नए काम, लागत से 50 फीसदी तक बढ़ाई धनराशि

Thu, 13 Feb 2025 10:07 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Thu, 13 Feb 2025 10:07 PM IST
विज्ञापन
nagar palika tendor
हापुड़। शहर में हो रहे विकास कार्यों में नगर पालिका के अधिकारी और कर्मचारी अपनी मनमर्जी कर रहे हैं। पुराने टेंडरों में ही नए काम कराकर धनराशि को बढ़ा दिया गया है। जबकि, इन कार्यों के नियमानुसार टेंडर निकलने चाहिए थे। ऐसा एक-दो नहीं, बल्कि 104 निर्माण कार्यों में हुआ है। कई टेंडरों की अनुमानित लागत से 10 से 50 प्रतिशत तक धनराशि बढ़ाई गई है। मौके पर पुराने टेंडर में ही काम कराए जा रहे हैं। आगामी बैठक में बोर्ड की अनुमति के लिए इस पर प्रस्ताव भी आएगा।
विज्ञापन


जब भी कहीं निर्माण कार्य कराया जाता है तो उससे पहले अभियंता कार्य की अनुमानित लागत तय करते हैं। यह लागत दस प्रतिशत कम और अधिक भी हो सकती है। पुराने टेंडर में इससे अधिक कार्य नहीं कराया जा सकता है। बल्कि, अलग से टेंडर निकालकर काम करना होता है, लेकिन पालिका के निर्माण विभाग के अधिकारियों ने पिछले महीनों में जो निर्माण कार्य कराए हैं और जो कार्य होने वाले हैं, उनकी लागत 30 प्रतिशत तक बढ़ा दी है।
विज्ञापन


15 फरवरी को प्रस्तावित बोर्ड बैठक के एजेंडा के प्रस्ताव संख्या 90 के अनुसार, स्वीकृत निविदा (टेंडर) के सापेक्ष कार्य कराते समय संबंधित जगह पर स्थानीय लोगों और सभासदों द्वारा अतिरिक्त काम कराए जाने की बात है। इसे ही आधार बनाते हुए अधिकारियों ने अब 104 स्थानों पर लागत बढ़ने की बात उजागर की है। जिसको लेकर कई सभासद भी विरोध में हैं और वह इस मुद्दे को बैठक में उठाने की तैयारी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




इन कार्यों की बढ़ गई लागत --



- गढ़ रोड पर बायीं ओर जरौठी रोड के आगे श्याम सुंदर किराना स्टोर से इंडियन पेट्रोल पंप तक आरसीसी नाला की लागत पहले 42.70 लाख थी, जिसे 52.88 लाख कर दिया गया है।




- मोहल्ला कोटला फूलगढ़ी 20 फुटा रोड में नाली व सड़क का कार्य 34.38 लाख से बढ़ाकर 52.78 लाख किया है।



- आवास विकास कालोनी के पास कमेला रोड पर हॉटमिक्स सड़क का कार्य 28.90 लाख से 72.30 लाख किया गया है।



- मुख्य कार्यालय में टैक्स एवं मीटिंग हाल आदि की पुन: छह निर्माण एवं सौंदर्यकरण का कार्य 39.80 लाख से 60.80 लाख किया है।



- आवास विकास कालोनी में चौराहे से असौड़ा रोड पर अनिल लोधी के मकान के पास तक हॉटमिक्स सड़क व नाला निर्माण का टेंडर 1.74 करोड़ था, जिसे 12.80 लाख बढ़ाकर 1.87 करोड़ कर दिया गया है।



- मोहल्ला फूलगढ़ी में मदरसे के आसपास की लिंक गलियों में नाली व सड़क के कार्य को 21.93 लाख से बढ़ाकर 26.44 लाख कर दिया गया है।



- मोहल्ला कृष्णा विहार कॉलोनी में नाली व सड़क का कार्य 30.73 लाख से बढ़ाकर 36.23 लाख किया गया है।



- मोहल्ला आदर्शनगर कॉलोनी में गली नंबर पांच व छह में वीरपाल के मकान से सड़क व नाली का कार्य 23.43 लाख से बढ़ाकर 33.83 लाख किया गया है।



- दिल्ली रोड आईटीआई के पास नाला निर्माण कार्य 25.33 लाख से बढ़ाकर 36.96 लाख किया गया है।



- गढ़ रोड पर देवनंदिनी अस्पताल के सामने इंटरलॉकिंग टाइल्स लगाने का कार्य 20.64 लाख से बढ़ाकर 29.19 लाख किया गया है।



- सर्वोदय कॉलोनी में सीएचसी के बराबर में नाली व सड़क का टेंडर 23.47 लाख के बढ़ाकर 27.55 लाख कर दिया है।



- मोदीनगर रोड से हनुमान मंदिर वाली गली में सभासद धर्मदत्त वाली नाली व सड़क की लागत टेंडर में 23.35 लाख से बढ़ाकर 28.11 लाख कर दिया गया।



- रामलीला मैदान के सामने पालिका के पुराने बस अड्डे की पार्किंग में इंटरलॉकिंग टाइल्स लगाने का काम 38.63 लाख से बढ़ाकर 48.99 लाख हुआ है।



- आदर्शनगर कॉलोनी में स्व. पृथ्वी सिंह के मकान से नाली व सड़क का कार्य 37.46 लाख से 44.74 लाख कर दिया गया है।



नोट - इसी प्रकार के अन्य निर्माण कार्य भी शामिल हैं।






कोट -

पालिका बोर्ड के सामने इस प्रस्ताव को रखा जा रहा है। बोर्ड जो भी निर्णय लेगा, वह स्वीकार होगा। उसके बाद इस प्रस्ताव पर काम करेंगे।

- मनोज कुमार, अधिशासी अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed