{"_id":"67b0bb498574eb01c60ff645","slug":"nagar-palika-land-hapur-news-c-135-1-hpr1001-120431-2025-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: पालिका की भूमि पर किया अवैध कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: पालिका की भूमि पर किया अवैध कब्जा
Sat, 15 Feb 2025 09:35 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Sat, 15 Feb 2025 09:35 PM IST
विज्ञापन
हापुड़। कोतवाली क्षेत्र के चितौली रोड स्थित नगर पालिका की सिविल पाइप लाइन की भूमि को कुछ लोगों ने खुर्द- बुर्द कर अवैध कब्जा कर लिया। जमीन की कीमत करोड़ों की बताई जा रही है। सभासद नदीम की शिकायत पर भी किसी ने संज्ञान नहीं लिया। मामले में अब शनिवार की देर शाम नगर पालिका के संपत्ति लिपिक ने कोतवाली में तहरीर दी है।
संपत्ति लिपिक संजीव कुमार ने बताया कि नगर पालिका की चितौली रोड पर सिविल पाइप लाइन की भूमि है। पूर्व में इस भूमि पर नगर पालिका की राजस्व टीम ने खंभे व तारबंदी भी कराई थी। कुछ लोग इस भूमि के पास अवैध प्लाटिंग कर रहे हैं। आरोप है कि इन लोगों ने सिविल पाइप लाइन की भूमि को खुर्द-बुर्द कर इस पर अवैध कब्जा कर लिया है। इतना ही नहीं आरोपियों ने पाइप लाइन का मलबा व तार आदि भी गायब कर दिए हैं। मामले में सीओ जितेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।
बोर्ड बैठक में की थी शिकायत
सभासद नदीम ने शनिवार को पालिका की बोर्ड बैठक में भी इस मामले को उठाया। सभासद ने कहा कि करोड़ों रुपये की जमीन पर प्लाटिंग के लिए कुछ लोगों ने अवैध रूप से कब्जा किया है। गरीब लोगों को नियम विरुद्ध यहां पर अवैध प्लाटिंग कर प्लॉट बेचे जा रहे हैं। इसके बाद जानकारी हुई कि मौके से अब पाइप लाइन का मलबा व तार आदि भी गायब हो चुके हैं। संज्ञान आने के बाद एसडीएम अंकित वर्मा ने कार्रवाई के निर्देश दिए।