फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   nagar palika election counting

Hapur News: नगर निकायों को आज मिलेगा नया अध्यक्ष, पांच बजे तक आएंगे नतीजे

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 12 May 2023 11:19 PM IST
विज्ञापन
nagar palika election counting
हापुड़। जिले की तीन नगर पालिकाओं और एक नगर पंचायत की नई सरकार का आज गठन हो जाएगा। नवीन मंडी में सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू हो जाएगी। अधिकारियों की माने तो दोपहर बारह बजे से वार्ड सदस्यों के परिणाम आने शुरू हो जाएंगे। जबकि शाम पांच बजे तक अध्यक्ष पदों के परिणाम आने की उम्मीद है। अधिकारियों की ओर से मतगणना की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन

मंडी परिसर में अध्यक्ष व सदस्य पद की गणना के लिए अलग-अलग टेबल लगाई जाएंगी। एक टेबल पर गणना प्रेक्षक, तीन गणना सहायक और एक चतुर्थ श्रेणी के सहायक की ड्यूटी लगाई गई है। ये मतगणना कर्मी 869 मतपेटिकाओं में पड़े वोटों की गिनती करेंगे।
विज्ञापन

शनिवार की सुबह मतगणना कर्मियों की ड्यूटी का अंतिम रेडमाइजेशन होगा। मतगणना के लिए मंडी परिसर में कुल 184 टेबल लगाई जाएंगी। इसमें नगर पालिका हापुड़ के अध्यक्ष पद व 41 वार्डों के प्रत्याशियों के मतों को गिनने के लिए 59-59 टेबल लगाई जाएंगी। जबकि गढ़मुक्तेश्वर की 11-11, पिलखुवा की 20-20 और नगर पंचायत बाबूगढ़ की 2-2 टेबल लगाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बार अध्यक्ष और सदस्य की अलग अलग टेबल लगाई जाएगी। इनमें एक साथ दोनों की मतगणना होगी। मतगणना के लिए 1120 कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। इनमें 920 कर्मी मतगणना कराएंगे। जबकि 20 फीसदी कर्मियों को रिजर्व में रखा जाएगा। एक टेबल पर एक वार्ड के पांच बूथ खुलेंगे। जबकि पांच बूथ से ज्यादा होने पर दूसरी टेबल लगाई जाएगी। इसके अलावा प्रत्याशी का एक एजेंट प्रत्येक टेबल पर मौजूद रहेगा।

मतगणना को लेकर भारी सुरक्षा बल तैनात किया गया है। पूरी मतगणना सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में होगी। मंडी के अंदर और बाहर सुरक्षाकर्मी निगरानी करेंगे। बिना पास के किसी को एंट्री नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed