फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Muslim youth threatened with expulsion from the village for serving Shiv devotees in hapur

Hapur: मुस्लिम युवक को शिवभक्तों की सेवा करने पर दी गांव से निकालने की धमकी, कट लगे पोस्टर पर किए चस्पा

Sat, 10 Aug 2024 10:11 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, सिंभावली (हापुड़)
संवाद न्यूज एजेंसी, सिंभावली (हापुड़) Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 10 Aug 2024 10:11 PM IST
सार

 अब्दुल्ला का कहना है कि 30 जुलाई को कांवड़ यात्रा के दौरान उसने हिंदू धर्म के कुछ लोगों के साथ मिलकर जनपद बुलंदशहर के स्याना बॉर्डर पर कांवड़ सेवा शिविर लगाया था। जिसमें शिवभक्तों के लिए जलपान और रुकने की व्यवस्था की गई थी। शिविर में आने वाले कांवड़िये भगवान शिव के जयकारे लगा रहे थे, उसने भी शिवभक्तों के साथ मिलकर जयघोष कर दिया। 

विज्ञापन
Muslim youth threatened with expulsion from the village for serving Shiv devotees in hapur
कांवड़िये - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के हापुड़ स्थित सिंभावली के गांव वैठ निवासी मुस्लिम युवक ने कांवडि़यों की सेवा करने और भगवान शिव का जयघोष करने पर समाज के कुछ लोगों जान से मारने की धमकी देने और गांव छोड़ने का दबाव बनाने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन

 

 

वैठ निवासी कारी अब्दुल्ला का कहना है कि 30 जुलाई को कांवड़ यात्रा के दौरान उसने हिंदू धर्म के कुछ लोगों के साथ मिलकर जनपद बुलंदशहर के स्याना बॉर्डर पर कांवड़ सेवा शिविर लगाया था। जिसमें शिवभक्तों के लिए जलपान और रुकने की व्यवस्था की गई थी। शिविर में आने वाले कांवड़िये भगवान शिव के जयकारे लगा रहे थे, उसने भी शिवभक्तों के साथ मिलकर जयघोष कर दिया। जिसका वीडियो वायरल हो गया। जिसे देखने के बाद से गांव के ही रहने वाले करीब 20 लोग उससे रंजिश मानने लगे। जिन्होंने उसके घर पर पथराव भी किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं आरोपियों ने उसके फोटो लगे पोस्टर पर कट के निशान लगाकर गांव में जगह-जगह चस्पा कर दिए हैं। आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देते हुए गांव को छोड़कर जाने का भी दबाव बना रहे हैं। जिसके चलते वह और उसका परिवार भयभीत है।

विज्ञापन

मामला जनपद बुलंदशहर के स्याना कोतवाली क्षेत्र से जुड़ा हुआ है। इस संबंध में स्याना कोतवाली में मुकदमा भी पंजीकृत है। जिस कारण वहां की पुलिस मामले की जांच कर रही है। आवश्यकता पड़ने पर स्याना पुलिस को जांच में पूरा सहयोग किया जाएगा। - पीयुष, सीओ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed