फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Murder report filed in farmer's death case

Hapur News: किसान की मौत के मामले में हत्या की रिपोर्ट दर्ज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 15 Sep 2025 11:25 PM IST
विज्ञापन
Murder report filed in farmer's death case
सिंभावली। गांव हाईकोर्ट में तीन दिन पूर्व गांव निवासी किसान बलवीर सिंह 70 वर्ष की मौत के मामले में पुलिस हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण बिजली करंट लगना आया है। वहीं बलवीर के पुत्र धर्मेंद्र ने अज्ञात लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव निवासी धर्मेंद्र सिंह ने दी गई तहरीर में बताया है कि 12 सितंबर को उसके पिता बलवीर सिंह खेत पर फसल में खाद डालने के लिए गए थे। सुबह करीब दस बजे उसके ताऊ महावीर सिंह पिता का खाना देने के लिए खेत पर गए तो बलवीर सिंह उन्हें वहां नहीं मिले। उन्हें आसपास तलाश करने के बाद ताऊ घर लौट आए। जिसके बाद उनकी मां गिरराजो देवी को खेत पर लेकर गए।
विज्ञापन

वहां तलाश करने पर देखा कि उसके पिता का शव गन्ने के खेत में अंदर पड़ा हुआ है। शरीर के कई हिस्से पर जलाने के निशान थे। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम में मौत बिजली के करंट लगने से दर्शाया गया है। इसके बाद पीड़ित ने अज्ञात लोगों पर पिता को करंट लगाकर मारने और शव को खेत में छिपाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित का आरोप है कि उनके खेत से करीब दो सौ से लेकर तीन सौ मीटर दूर तक कही बिजली की लाइन नहीं है। इसलिए पिता की हत्या कहीं ओर करने के बाद शव यहां लाकर डाल दिया गया है। सीओ स्तुति सिंह ने बताया कि मृतक के बेटे की तहरीर पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच कराते हुए आरोपियों के बारे में जानकारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed