{"_id":"645e7c6e36928f75a3027fbf","slug":"murder-of-security-guard-hapur-news-c-30-1-105215-2023-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: फैक्टरी में सुरक्षा गार्ड की हत्या कर बिजली उपकरण चुराए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: फैक्टरी में सुरक्षा गार्ड की हत्या कर बिजली उपकरण चुराए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिलखुवा। बंद फैक्टरी में गार्ड की हत्या कर बदमाशों ने बिजली उपकरण चोरी कर लिए। मृतक के साथी एवं साले ने थाने में पूर्व सुरक्षा गार्ड समेत दो को नामजद करते पांच के खिलाफ तहरीर दी है।
छिजारसी से सिखेड़ा गांव को जाने वाले रजवाहा स्थित एक फैक्टरी बैंक लोन का भुगतान नहीं करने पर लंबे समय से बंद चल रही है। उक्त फैक्टरी पर बैक का कब्जा है। बैंक ने नोएडा स्थित शिवाय सिक्योरिटी कंपनी को फैक्टरी की सुरक्षा का ठेका दिया हुआ है। बृहस्पतिवार की रात इटावा की फ्रेंडस कॉलोनी निवासी सतेंद्र कुमार (35) और उसका साला मैनपुर के कुर्रा निवासी सुखदेव फैक्टरी पर बतौर सुरक्षा गार्ड तैनात थे। सुखदेव ने बताया कि बदमाशों ने सतेंद्र और उसके हाथ-पैर बांधकर फैक्टरी परिसर में डाल दिया और चोरी करके भाग गए। बदमाशों ने जाने के बाद किसी तरह बंधनमुक्त हुए सुखदेव ने सतेंद्र को मुक्त किया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। इसके बाद सुखदेव ने मामले की सूचना पुलिस को दी। एसएचओ ने मौके पर पहुंच मामले की सूचना अधिकारियों को दी। थाने में सुखदेव ने एक पूर्व सुरक्षा गार्ड समेत दो को नामजद करते पांच के खिलाफ तहरीर दी है।
सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि बदमाशों द्वारा चोरी की घटना को अंजाम देने के उद्देश्य से दोनों सुरक्षा गार्डों को बंधक बनाया था। सतेंद्र के मुहं में कपड़ा ठूंसा होने के कारण दम घुटने से उसकी मौत हो गई है। मौत के सही कारणों का पता मृतक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट से चल जाएगा। मृतक के साथ तैनात दूसरे गार्ड सुखदेव की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है। शीघ्र ही बदमाशों को गिरफ्तार कर मामले का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।