फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Murder accused Kaif arrested after encounter

Hapur News: मुठभेड़ के बाद हत्या का आरोपी कैफ हुआ गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 10 Jun 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
Murder accused Kaif arrested after encounter
पिलखुवा। कोतवाली पुलिस ने मंगलवार रात को चेकिंग के दौरान मुठभेड़ में एक बदमाश को घायल कर गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान जनपद अलीगढ़ थाना क्वार्सी क्षेत्र के जीवनगढ़ निवासी कैफ उर्फ चीनी के रूप में हुई है। वह हत्या, लूट और गैंगस्टर जैसे करीब आधा दर्जन से अधिक संगीन मुकदमों में वांछित चल रहा था। मुठभेड़ के दौरान उसका एक साथी बुलंदशहर निवासी भोलू मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस टीम दबिश दे रही है।
विज्ञापन

मंगलवार तड़के पुलिस की टीम जटपुरा चौराहे से गांव जटपुरा की ओर जाने वाले रास्ते पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान दो संदिग्ध बाइक सवारों को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन उन्होंने पुलिस टीम पर फायर झोंक दिया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश कैफ उर्फ चीनी पैर में गोली लगने से घायल हो गया।
विज्ञापन

पुलिस ने उसके पास से एक तमंचा, एक खोखा व एक जिंदा कारतूस और बाइक बरामद की है। उसके खिलाफ कोतवाली पिलखुवा में आयुध अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया गया है। उसके खिलाफ पहले से कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed