{"_id":"6910c5dedd2f2c7b830b476a","slug":"mp-arun-govil-inaugurated-development-works-worth-rs-5-crore-in-hapur-2025-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur: सांसद अरुण गोविल ने पांच करोड़ के विकास कार्यों का किया लोकार्पण, लोगों को बांटी रामायण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur: सांसद अरुण गोविल ने पांच करोड़ के विकास कार्यों का किया लोकार्पण, लोगों को बांटी रामायण
Sun, 09 Nov 2025 10:18 PM IST
आकाश दुबे
अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़
अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़
Published by: आकाश दुबे
Updated Sun, 09 Nov 2025 10:18 PM IST
सार
सांसद अरुण गोविल ने सबसे पहले एचपीडीए द्वारा करीब 70 लाख रुपये से निर्मित कराई गई, मोहल्ला पटेल नगर की सड़क का लोकार्पण किया। इसके बाद पटेल नगर के रासलीला पार्क में घर-घर रामायण कार्यक्रम के अंतर्गत रामायण पाठ का वितरण किया।
विज्ञापन
कार्यक्रम को संबोधित करते सांसद अरुण गोविल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सांसद अरुण गोविल ने रविवार को करीब पांच करोड़ रुपये से हुए विकास कार्यों का लोकार्पण किया। शहर से लेकर देहात तक यह विकास कार्य हुए हैं, इसमें हिमांयुपुर में बने राजकीय इंटर कॉलेज का भी फीता काटकर लोकार्पण हुआ। वहीं, मौके पर लोगों को रामायण पाठ का भी वितरण हुआ।
विज्ञापन
सुबह के समय सांसद अरुण गोविल ने सबसे पहले एचपीडीए द्वारा करीब 70 लाख रुपये से निर्मित कराई गई, मोहल्ला पटेल नगर की सड़क का लोकार्पण किया। इसके बाद पटेल नगर के रासलीला पार्क में घर-घर रामायण कार्यक्रम के अंतर्गत रामायण पाठ का वितरण किया। सांसद ने कहा कि लोगों को प्रतिदिन रामायण को पढ़कर जीवन में प्रभु श्रीराम के विचारों को अपनाना चाहिए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि रामायण पाठ बांटने की घर-घर आवश्यकता इसलिए पड़ी क्योंकि आज पारिवारिक संबंध ज्यादातर परिवारों में खत्म हो रहे हैं। उनको बचाने के लिए रामायण ही सबसे बेहतर ग्रंथ है। उन्होंने कहा कि रामायण हमें भाई-भाई में प्रेम, माता-पिता के प्रति सनेह और गुरुजनों के प्रति आदर को सिखाती है। इसलिए रामायण वितरण का कार्यक्रम करने का विचार उनके मन में आया था।
विज्ञापन
इसके बाद सांसद ने हिमांयुपुर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान राजकीय इंटर कॉलेज का लोकार्पण किया। इस कॉलेज का निर्माण करीब तीन करोड़ रुपये से हुआ था। सांसद के प्रयास के बाद ही कॉलेज की शुरूआत हो सकी। इसके अलावा गांव में बने तीन नवनिर्मित श्मशान स्थलों और स्वर्ग आश्रम रोड पर भी सड़कों का लोकार्पण किया है। गांव हिमांयुपुर में सांसद ने कहा कि देश और प्रदेश में डबल इंजन की सरकार है। जिससे विकास को गति मिल रही है। ऐसे ही विकास आगे भी होते रहेंगे।