फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Motorcyclist struck by a truck near Allabakhshpur village dies

Hapur Accident: अल्लाबख्शपुर गांव के पास ट्रक की चपेट में आए बाइक सवार व्यक्ति की मौत, दो साथी घायल

Thu, 14 May 2026 08:39 PM IST
Akash Dubey संवाद न्यूज एजेंसी, गढ़मुक्तेश्वर (हापुड़)
संवाद न्यूज एजेंसी, गढ़मुक्तेश्वर (हापुड़) Published by: Akash Dubey Updated Thu, 14 May 2026 08:39 PM IST
विज्ञापन
Motorcyclist struck by a truck near Allabakhshpur village dies
मौके पर जमा भीड़ - फोटो : अमर उजाला

हापुड़ के ब्रजघाट क्षेत्र में नेशनल हाईव- 09 पर टोल प्लाजा के पास ट्रक की चपेट में आकर गांव अल्लाबख्शपुर निवासी ललित राणा की मौत हो गई। वहीं, बाइक पर बैठे उनके दो अन्य साथी घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया, वहीं मृतक के शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने कार्रवाई शुरू की।

विज्ञापन


गढ़ के गांव गड़ावली निवासी रामोतार ने बताया कि वह अपने साथी जयपाल निवासी गड़ावली और ललित राणा (45) निवासी गांव अल्लाबख्शपुर के साथ बृहस्पतिवार को बाइक पर सवार होकर ब्रजघाट में अंतिम संस्कार में शामिल होने गए थे। जहां से शाम के समय तीनों एक ही बाइक से लौट रहे थे। जैसे ही अल्लाबख्शपुर गांव के पास स्थित टोल प्लाजा से पांच सौ मीटर पहले पहुंचे, तो पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। 
विज्ञापन


बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। ललित और जयपाल हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, उन्हें भी मामूली चोट लगी हैं।  सूचना पर पहुंची पुलिस और राहगीरों ने घायलों को तुरंत एंबुलेंस से गढ़ सीएचसी में भर्ती कराया, जहां पर चिकित्सकों ने ललित को मृत घोषित कर दिया। वहीं, जयपाल को गंभीर हालत में मेरठ के लिए रेफर कर दिया। ललित राणा की मौत की सूचना मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई और परिजनों में कोहराम मच गया है। हादसे के बाद चालक भाग निकलने में कामयाब हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ स्तुति सिंह ने बताया कि हादसे में मृत ललित के शव को कब्जे में ले लिया गया है। वहीं, जयपाल को उपचार के लिए मेरठ के अस्पताल भेजा गया है। मामले की जांच करते हुए आरोपी ट्रक चालक की तलाश कराई जा रही है। जिसे जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed