{"_id":"6a0607fc8a94aa829e095085","slug":"motorcyclist-burnt-alive-in-hapur-2026-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवार जिंदा जल गया: हाईवे पर चलती मोटरसाइकिल में लगी आग, तड़पकर मरते हुए युवक को देखते रहे गए राहगीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक सवार जिंदा जल गया: हाईवे पर चलती मोटरसाइकिल में लगी आग, तड़पकर मरते हुए युवक को देखते रहे गए राहगीर
Thu, 14 May 2026 11:06 PM IST
Akash Dubey
अमर उजाला नेटवर्क, बाबूगढ़ (हापुड़)
अमर उजाला नेटवर्क, बाबूगढ़ (हापुड़)
Published by: Akash Dubey
Updated Thu, 14 May 2026 11:06 PM IST
सार
बृहस्पतिवार देर शाम एनएच-09 पर चलती बाइक में आग लगने से अमरोहा निवासी अजीत (30) की जलकर मौत हो गई। पुलिस ने बिजली की गड़बड़ी से हादसे की आशंका जताई है।
विज्ञापन
धू-धूकर जलती कार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
यूपी के हापुड़ जिले के बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के एनएच-09 स्थित गांव बछलौता के सामने हाईवे पर अचानक चलती बाइक में आग लग गई। बड़ी बात यह है कि आग में जलकर बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। राहगीर युवक को आग में तड़पता देखते रह गए। सूचना पर पहुंची पुलिस मृतक की पहचान अजीत (30) निवासी गांव भोगापुरा रहरा जिला अमरोहा के रूप में हुई है । पुलिस ने परिजनों को मामले की जानकारी दी है।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार की देर शाम बाइक सवार युवक बाइक पर सवार एनएच 09 पर गाजियाबाद के तरफ जा रहा था। एनएच-09 स्थित गांव बछलौता के सामने पहुंचने पर उसकी चलती बाइक में अचानक हाईवे पर आग लग गई। आग इतनी भयानक थी कि इससे पहले ही बाइक सवार बाइक रोक पाया या उससे कूद पाता, पूरी बाइक को आग ने अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में बाइक सवार की जलकर मौत हो गई। गंभीर बात यह रही कि राहगीर भी हादसे के दौरान कुछ नहीं कर पाए और युवक ने तड़प तड़पकर दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
बाइक में लगी आग को देखकर हाईवे के एक तरफ यातायात बाधित हो गया और वाहनों की लंबी-लबी कतारें लग गई। हादसा देख आने जाने वाले राहगीर यहां काफी संख्या में एकत्र हो गए। जिन्होंने हादसे की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस मृतक की पहचान के प्रयास कर रही है। बाइक अमरोहा नंबर की थी, जिसके आधार पर पुलिस ने मृतक की पहचान की। पुलिस टीम ने आग में जली बाइक को हाईवे से हटवाकर यातायात सुचारू कराया। सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि मृतक की पहचान हो चुकी है। उनके परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है। आशंका है कि शॉर्ट सर्किट के कारण यह हादसा हुआ है, मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन