फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Monkeys killed by giving termite medicine

Hapur: दीमक मारने की दवा देकर बंदरों की हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार, गन्ने की फसल को पहुंचा रहे थे नुकसान

Thu, 18 May 2023 10:32 PM IST
Digvijay Singh संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Published by: Digvijay Singh Updated Thu, 18 May 2023 10:32 PM IST
सार

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि नहर पटरी के पास ही उन्होंने अपने खेतों पर तीन-तीन बीघा भूमि पर गन्ने की फसल की बोई थी। लेकिन बुवाई के तुरंत बाद ही बंदरों ने बीज को खोद कर निकाल दिया। जिससे उन्हें काफी नुकसान हुआ।

विज्ञापन
Monkeys killed by giving termite medicine
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र में झड़ीना नहर पटरी पर बंदरों के शव मिलने के मामले में पुलिस ने जांच करते हुए बंदरों को मारने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बृहस्पतिवार को एएसपी मुकेश मिश्रा ने प्रेस वार्ता का आयोजन किया। जिसमें उन्होंने बताया कि 15 मई की सुबह कोतवाली पुलिस और वन विभाग टीम को झड़ीना नहर पटरी पर 26 बंदरों के शव मिलने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस ने वन विभाग टीम के साथ संयुक्त रुप से कार्रवाई करते हुए अज्ञात व्यक्तियों पर वन जीव सरंक्षण अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया। 

विज्ञापन

 

एएसपी ने बताया कि तभी से गढ़ सीओ स्तुति सिंह के नेतृत्व में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सोमवीर सिंह अपनी टीम के साथ आरोपियों की तलाश में जुट गए। जिसमें गढ़ पुलिस ने विभिन्न बिंदुओं पर जांच करते हुए आरोपियों को खोज निकाला। एएसपी ने बताया कि आरोपी कपिल, रोहताश उर्फ लाला निवासी गांव शाहपुर चौधरी गढ़ को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


गन्ने की फसल खराब करने पर दिया घटना को अंजाम

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि नहर पटरी के पास ही उन्होंने अपने खेतों पर तीन-तीन बीघा भूमि पर गन्ने की फसल की बोई थी। लेकिन बोआई के तुरंत बाद ही बंदरों ने बीज को खोद कर निकाल दिया। जिससे उन्हें काफी नुकसान हुआ। बंदरों के आतंक से निजात पाने के लिए एक दुकान से दो किलो गुड़ खरीदकर लाए, जिसके बाद गुड़ में आधा किलो फैराडोन (दीमक मारने की दवाईं) मिलाकर नहर पटरी पर रख दिया। जिसको खाने से बंदरों की मौत हुई है। एएसपी मुकेश मिश्रा ने बताया कि दोनों आरोपियों को नामजद किया गया है, गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed