फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   monkey catcher

Hapur News: शहर में बंदरों को पकड़ने के लिए आज से चलेगा अभियान

Wed, 05 Mar 2025 10:37 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Wed, 05 Mar 2025 10:37 PM IST
विज्ञापन
monkey catcher
हापुड़। शहर में बंदरों को पकड़ने के लिए बृहस्पतिवार (आज) से अभियान शुरू हो जाएगा। सभासदों के धरने के बाद ठेकेदार और उनकी टीम लोहे के जाल लेकर बुधवार को नगर पालिका पहुंच गई है। वहीं, कुत्तों की नसबंदी के लिए वाहन और अस्थायी अस्पताल का निर्माण कराया जा रहा है।
विज्ञापन


करीब चार साल पहले शहर में बंदर पकड़े गए थे, लेकिन वर्तमान में हालात बहुत अधिक खराब हैं। आए दिन बंदर और कुत्ते लोगों पर हमला कर घायल कर रहे हैं। इसके कारण लोगों ने घरों के बाहरी हिस्से पर लोहे और स्टील के जाल लगवा दिए हैं। जिससे लोगों पर आर्थिक बोझ भी पड़ रहा है। वहीं, ठेकेदार का करीब आठ लाख रुपये पुराना भुगतान न होने के कारण यह अभियान शुरू नहीं हो पा रहा था।
विज्ञापन


पिछले दिनों सभासदों ने धरना दिया तो पालिका अधिकारी हरकत में आए। ठेकेदार से लंबी बातचीत के बाद बुधवार को वह टीम के साथ पालिका पहुंचा। जहां ईओ मनोज कुमार, मुख्य सफाई एवं खाद्य निरीक्षक आवेश कुमार और अन्य अधिकारियों ने बैठक की। हर दिन शहर में तीन से चार वार्डों में टीमें काम करेंगी। जो लोहे के जाल बिछाकर बंदरों को पकड़ने के साथ ही दूसरे स्थानों पर छोड़ेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ईओ मनोज कुमार का कहना है कि बंदर पकड़ने के लिए ठेकेदार आ चुका है। कुत्तों की नसबंदी के लिए भी ठेकेदार वाहन तैयार करा रहा है। बृहस्पतिवार (आज) से बंदरों को पकड़ने का अभियान शुरू हो जाएगा।



पिछले तीन माह में सीएचसी में बंदर और कुत्तों के प्रकरण आए सामने --

माह

एंटी रेबीज की वैक्सीन

दिसंबर
3821

जनवरी
3540

फरवरी
3286
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed