फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   monkey attack on three students

Hapur News: ट्यूशन जा रही तीन छात्राओं पर बंदरों ने किया हमला

Sat, 23 Aug 2025 10:16 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Sat, 23 Aug 2025 10:16 PM IST
विज्ञापन
monkey attack on three students
हापुड़। शहर में बंदरों के हमले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। पक्का बाग स्थित मंडी से साइकिल से ट्यूशन जा रहीं तीन छात्राओं पर बंदरों के झुंड ने हमला कर उन्हें घायल कर दिया। छात्राओं के शोर मचाने पर लोगों ने उन्हें बचाया। लोगों ने परिवार के सदस्यों को सूचना देकर छात्राओं को अस्पताल भेजा।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने बताया कि आर्य कन्या इंटर कॉलेज की तीन छात्राएं सुबह साइकिल पर सवार होकर ट्यूशन जा रही थीं। पक्का बाग मंडी में बंदरों के झुंड ने छात्राओं को घेर लिया और हमला कर दिया। साइकिल छोड़कर छात्राएं भागीं और एक खाली प्लॉट में घुस गईं, लेकिन बंदरों ने पीछे से उनके कपड़े पकड़ते हुए कई जगह काट लिया। इस दौरान छात्राओं की स्कूल की ड्रेस भी कई जगह से फट गई। छात्रा मोनिका, अंकिता व रूचि बंदरों के इस हमले में घायल हो हईं। स्थानीय लोगों ने छात्राओं के चिल्लाने की आवास सुनकर डंडों व पत्थरों के जरिए बंदरों को भगाया। व्यापारी निखिल जिंदल स्थानीय निवासियों के साथ छात्राओं को बंदरों से बचाकर अपने घर ले आए और प्राथमिक उपचार भी दिया। इसके बाद परिजनों को सूचना दी गई। परिजन आकर छात्राओं को अस्पताल ले गए।
विज्ञापन




स्थानीय लोगों ने जताई चिंता --

स्थानीय निवासी व्यापारी निखिल जिंदल, संजय अग्रवाल, अनुज गर्ग, कपिल आदि ने बताया कि बंदर रोजाना किसी न किसी पर हमला कर उन्हें घायल कर देते हैं। इस कारण बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों का अकेले यहां से निकलना मुश्किल हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन



कोट -

घटना के बारे में जानकारी नहीं है। मौके पर टीम को भेजकर बंदरों को पकड़वाने के लिए अभियान चलाया जाएगाा।

- संजय कुमार मिश्रा, अधिशासी अधिकारी



शुभम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed