फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   monkey attack on old men

Hapur News: बंदरों के हमले से बुजुर्ग व्यापारी घायल

Thu, 04 Sep 2025 10:16 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Thu, 04 Sep 2025 10:16 PM IST
विज्ञापन
monkey attack on old men
हापुड़। बंदरों के झुंड ने पक्का बाग मंडी में बुजुर्ग किराना व्यापारी पर हमला करते हुए उनकी कमर पर काट लिया। शोर मचाने पर आसपास से गुजर रहे लोगों ने बंदरों को भगाया। लोगों ने परिजनों की मदद से बुजुर्ग का अस्पताल में उपचार कराया है।
विज्ञापन


मोहल्ला आर्यनगर निवासी बुजुर्ग व्यापारी आनंद प्रकाश अग्रवाल की पक्का बाग मंडी में किराना की दुकान है। प्रतिदिन सुबह वह मंडी में जाकर स्वयं ही दुकान खोलते हैं। आनंद ने बताया कि उन्होंने सुबह के समय अपनी दुकान खोली और सामान लगाने लगे। इसी बीच पांच से छह बंदरों का एक झुंड दुकान में घुसा और उन पर हमला कर दिया। बंदरों के हमले के कारण वह गिर गए। इस बीच एक बंदर ने उनकी कमर पर काट लिया, जबकि जमीन पर गिरने से उनके हाथ, पैर और कमर में चोट लगी है।
विज्ञापन


आनंद के शोर मचाने पर आसपास के दुकानदार और वहां से गुजर रहे कुछ राहगीरों ने बंदरों को भगाकर उन्हें बचाया। घटना की सूचना परिजनों को दी गई। इस पर सभी ने मिलकर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराते हुए उपचार कराया है। मामले में पालिका के अधिशासी अधिकारी संजय कुमार मिश्रा का कहना है कि टीम को मौके पर भेजकर बंदरों को पकड़वाया जाएगा। व्यापारियों को जल्द राहत दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


----

एक सप्ताह में छह से अधिक को बनाया शिकार --

व्यापारी संजय अग्रवाल ने बताया कि पिछले एक सप्ताह में छह से अधिक लोगों को बंदरों ने अपना शिकार बनाया है। दो दिन पहले भी बुजुर्ग व्यापारी गंगाशरण और अन्य राहगीरों पर बंदरों ने हमला करते हुए उन्हें घायल किया है। व्यापारी, सत्यप्रकाश, प्रशांत मांगलिक, विशाल मांगलिक, पूर्व सभासद अनुज गर्ग, विशाल माहेश्वरी, योगेश गर्ग आदि ने बंदरों को पकड़वाने की मांग नगर पालिका से की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed