फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   monkey attack on a man

Hapur News: छत पर टहल रहे व्यक्ति पर बंदरों के झुंड ने किया हमला

Fri, 17 Mar 2023 10:17 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Fri, 17 Mar 2023 10:17 PM IST
विज्ञापन
monkey attack on a man
हापुड़। राजीव विहार मोहल्ले में बंदरों ने आतंक मचा रखा है। बृहस्पतिवार को छत पर टहल रहे मोहम्मद आरिफ (43) पर बंदरों के झुंड ने हमला बोल दिया। वह छत से नीचे सड़क पर जा गिरे। उनके कूल्हे और हाथ की हड्डी टूट गई। सिर पर भी चोट आई है।
विज्ञापन

मोहम्मद आरिफ कपड़ा बुनने का काम करते हैं। बृहस्पतिवार शाम वह अपनी छत पर टहल रहे थे। तभी अचानक से बंदरों के झुंड ने उनपर हमला बोल दिया। इससे उनका संतुलन बिगड़ गया और वह छत से नीचे सड़क पर जा गिरे। आवाज सुनकर परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने बताया कि उनके कूल्हे और हाथ की हड्डी टूट गई है। सिर पर भी चोट लगी है।
विज्ञापन

घटना से मोहल्ले के लोग दहशत में हैं। लोगों ने बताया कि आए दिन बंदरों का झुंड किसी ना किसी पर हमला बोल देता है। उन्होंने अधिकारियों से बंदरों को पकड़वाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
हमले में हो चुकी है युवक व एक बुजुर्ग महिला की मौत
बंदरों के हमले में जिले में हादसे होते रहे हैं। इससे पहले भी राजीव विहार में ही बंदरों के हमले से एक वृद्ध महिला की मौत हो चुकी है। 23 जनवरी 2022 को शादी समारोह से घर लौट रहे पिलखुवा निवासी कुनाल पर बंदरों ने हमला कर दिया था। इस पर कुनाल स्कूटी से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया था। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई थी। अच्छेजा में भी छत पर खेल रही एक किशोरी पर बंदरों ने हमला कर दिया था। छत से गिरने पर किशोरी की सात जगहों से हड्डी टूटी थी। मतनौरा में कुछ माह पहले बंदरों ने पांच लोगों को काटकर घायल कर दिया था।

जनता लगा रही गुहार, नहीं सुन रहे जिम्मेदार
नगर पालिका ने करीब चार साल पहले शहर में बंदरों को पकड़ने का अभियान चलाया था। उसके बाद से इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया गया। कुछ गांवों में ग्रामीणों ने चंदा एकत्र कर अपने स्तर से बंदरों को पकड़वाया है, लेकिन प्रशासनिक स्तर से इस दिशा में कोई पहल नहीं हो रही। जबकि हर तहसील दिवस में बंदरों से संबंधित शिकायतों की भरमार रहती है।

----
बंदरों की समस्या वास्तव में गंभीर है। इससे निजात दिलाने के लिए संबंधित विभागों को निर्देशित किया जाएगा। गांवों में भी जल्द ही इस दिशा में प्रयास किए जाएंगे। -प्रेरणा सिंह, मुख्य विकास अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed