फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   misdeed with maternal aunt and niece in Pilkhuwa

दवा लेने गई थीं दोनों: मामी-भांजी से तमंचे के बल पर सामूहिक दुष्कर्म, पुलिस की सलाह- चुप रहो किसी से कुछ न कहो

Sat, 03 Jun 2023 09:56 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पिलखुवा
संवाद न्यूज एजेंसी, पिलखुवा Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 03 Jun 2023 09:56 PM IST
सार

इस घटना के बाद से पुलिस ने नाकामी छुपाने के लिए पीड़ित पक्ष को किसी से भी बात नहीं करने की सलाह दी है। 

विज्ञापन
misdeed with maternal aunt and niece in Pilkhuwa
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

उत्तर प्रदेश के हापुड़ स्थित पिलखुवा-शाहपुर फगौता मार्ग पर शुक्रवार देर रात पिलखुवा से दवा लेकर लौट रहीं मामी और भांजी (नाबालिग) के साथ पांच हथियार बंद बदमाशों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। पाजेब और कीमती आभूषण भी लूट लिए, इस सनसनीखेज आरोप ने पुलिस की नींद उड़ा दी है। फिलहाल पुलिस मामले को संदिग्ध बता रही है, लेकिन पीड़ित पक्ष का आरोप अनहोनी को बयां कर रहा है।

विज्ञापन

गांव निवासी पीड़ित परिवार ने बताया कि शुक्रवार देर रात ननिहाल में आयी भांजी के पेट में दर्द हो गया। जिसे गांव में दवा दिलायी गई, लेकिन पेट का दर्द बंद नहीं होने पर रात में ही पड़ोसी की कार से मामी और भांजी दवा लेने पिलखुवा चले गए। वहां से दवा लेकर लौटते समय गांव से कुछ ही दूर पहले मुख्य मार्ग पर हथियारबंद बदमाशों ने उनका रास्ता रोक लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि हथियार के बल पर पांचों ने मामी, भांजी के साथ जबरदस्ती शुरू कर दी। चालक ने विरोध किया तो उसे जमकर पीटा, डरा धमका कर बदमाश मामी भांजी को जंगल में ले गए, जहां बारी बारी से पांचों ने दुष्कर्म किया। आरोप यह भी है कि बदमाशों ने उनसे 5400 रुपये, चांदी की पाजेब व सोने के कुंडल लूट लिए। घर पहुंचकर पीड़ितों की आप बीती सुनकर परिजनों के भी पैरों तले जमीन खिसक गई। हालांकि पुलिस मामले को संदिग्ध बता रही है। पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर दे दी है।

विज्ञापन

पुलिस की गश्त पर उठते रहे हैं सवाल
पिलखुवा क्षेत्र में व्यापारियों की हत्या समेत कई संगीन मामले हो चुके हैं, बड़ी-बड़ी लूट भी इस क्षेत्र में दहशत फैला रही है। लेकिन पुलिस की गश्त पर अक्सर ही सवाल उठते रहे हैं। इस घटना में भी पुलिस की नाकामयाबी ही सामने आयी है, क्योंकि बदमाश बेखोफ सरेराह इस घटना को अंजाम दे गए और पुलिस को भनक तक नहीं लगी। 

पीड़ित पक्ष को कुछ भी नहीं बोलने की सलाह दे रहे पुलिस कर्मी
इस घटना के बाद से पुलिस ने नाकामी छुपाने के लिए पीड़ित पक्ष को किसी से भी बात नहीं करने की सलाह दी है। हालांकि सामुहिक दुष्कर्म जैसे दर्द को परिवार सहन नहीं कर पा रहा, पीड़िताओं ने भी अपने साथ हुई बार्बरता को बताया है। 

रिश्तेदार पर लगा रहे आरोप, संदिग्ध है मामला
आपसी विवाद का मामला प्रतीत हो रहा है, तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। पीड़िता दुष्कर्म और लूट का आरोप अपने ही रिश्तेदार पर लगा रही हैं। प्रथम दृष्टता मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। -वरूण मिश्रा, सीओ पिलखुवा। 

मामला गंभीर, जांच कर करेंगे सख्त कार्रवाई
यदि इस तरह की घटना हुई है तो बेहद गंभीर है। इसकी जांच कर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। पूरे मामले की जानकारी की जा रही है। - मुकेश मिश्र, एएसपी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed