{"_id":"68111ab16dcec5cd69076fea","slug":"miscreants-looted-chain-from-mother-and-daughter-riding-a-scooter-hapur-news-c-135-1-hpr1001-123681-2025-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: स्कूटी सवार मां-बेटी से बदमाशों ने लूटी चेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: स्कूटी सवार मां-बेटी से बदमाशों ने लूटी चेन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
हापुड़। नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला अपना घर कॉलोनी में छह वर्षीय पुत्री के साथ स्कूटी से घर लौट रही महिला से नकाबपोश बाइक सवार दो बदमाश चेन लूटकर ले गए। घटना में महिला पुत्री के साथ सड़क पर गिरकर घायल हो गई। महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए। जबतक लुटेरे मौके से भाग गए। इस दौरान महिला से चेन लूट की घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
मोहल्ला शिवगढ़ी निवासी संगीता ने बताया कि वह अपनी पुत्री समीक्षा के साथ मोहल्ला शंभूपुरा स्थित अपनी मोबाइल की दुकान पर गई थीं। उनके पति शिवकुमार लखीमपुर खीरी में सरकारी अध्यापक हैं। मंगलवार की दोपहर लगभग तीन बजे लौटते समय वह स्कूटी से अपनी पुत्री के साथ घर लौट रही थी। जैसे ही स्कूटी मोहल्ला अपना घर कॉलोनी के मुख्य मोड पर पहुंची तो पीछे से बाइक पर सवार होकर आए नकाबपोश दो बदमाशों ने उनके गले से चेन झपट ली और भाग गए। चेन खींचते समय संगीता पुत्री के साथ स्कूटी से सड़क पर गिरकर घायल हो गई।
संगीता के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए। इससे पहले ही बाइक सवार नकाबपोश बदमाश मौके से भाग गए। उन्होंने इसकी सूचना डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को दी थी। सूचना पर एसएसवी चौकी प्रभारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और बदमाशों की तलाश की, लेकिन बदमाशों का कोई सुराग नहीं लगा। महिला से चेन लूट की घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। उन्होंने इसकी सूचना अपने पति शिवकुमार को दी। सूचना पर मौके पर पहुंचे उनके पति उन्हें चौकी लेकर पहुंचे और लिखित में बदमाशों के खिलाफ तहरीर दी।
विज्ञापन
सीओ जितेंद्र कुमार शर्मा का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
घटना को लेकर मोहल्ले के लोगों में रोष
मोहल्ला अपना घर कॉलोनी में पिछले कुछ दिनों में आपराधिक वारदातें बढ़ी हैं। यहां हुई चोरियों का भी खुलासा नहीं हुआ है। इससे पहले भी मोहल्ले के लोग मोहल्ले में पुलिस पिकेट तैनात करने की मांग कर रहे थे। अब एक और घटना होने से लोगों ने रोष प्रकट किया।