{"_id":"66b39b8cb4ca4b47260b75b4","slug":"misbehave-with-teacher-and-staff-hapur-news-c-135-1-hpr1001-113518-2024-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: शिक्षिका व कॉलेज स्टॉफ से अभद्रता कर दी धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: शिक्षिका व कॉलेज स्टॉफ से अभद्रता कर दी धमकी
Wed, 07 Aug 2024 09:36 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Wed, 07 Aug 2024 09:36 PM IST
विज्ञापन
बाबूगढ़। थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव उपैड़ा स्थित एक इंटर कॉलेज में छात्रा द्वारा बाहर से खाना मंगवाने का विरोध करना शिक्षिका को भारी पड़ गया। छात्रा के परिजनों ने कॉलेज पहुंचकर शिक्षिका व कॉलेज स्टॉफ के साथ अभद्रता करते हुए जान से मारने की धमकी दी। इतना ही नहीं छात्रा ने धक्का देकर शिक्षिका को नीचे गिरा दिया। शिक्षिका की तहरीर पर पुलिस ने छात्रा समेत चार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
दिल्ली निवासी विनीता ने बताया कि वह गांव उपैड़ा स्थित एचएनएस इंटर कॉलेज में शिक्षिका है। कक्षा 12 की छात्रा सानिया को उसने बाहर से खाना मंगवाने के लिए मना कर दिया था। इस पर छात्रा ने उसके साथ गाली गलौज की। इसके बाद उसने अपने परिजनों को इसकी सूचना दी। सूचना पाकर छात्रा के पिता राजू, माता मोहसिन व भाई साहिल कॉलेज पहुंचे। इस दौरान आरोपियों ने अभद्रता व गाली गलौज करते हुए उसे व कॉलेज स्टाफ को जान से मारने की धमकी दी। इतना ही नहीं आरोपी छात्रा ने धक्का देकर उसे नीचे भी गिरा दिया। सीओ वरुण कुमार मिश्रा ने बताया कि शिक्षिका की तहरीर पर छात्रा समेत चार नामजद आरोपियों के खिलाफ गाली गलौज कर मारपीट करने व जान से मारने की धमकी की धारा 115(2), 352 व 351(1) के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच कराई जा रही है। जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।