फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   misbehave

Hapur News: सिंभावली बिजलीघर के जेई से की अभद्रता

Thu, 01 May 2025 09:32 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Thu, 01 May 2025 09:32 PM IST
विज्ञापन
misbehave
सिंभावली। क्षेत्र के बिजली उपखंड पर तैनात अवर अभियंता ने किसान संगठन के कार्यकर्ता पर चेकिंग के दौरान अभद्रता करने का आरोप लगाया है। अवर अभियंता ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने तहरीर पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


अवर अभियंता रामबली मौर्य ने बताया कि वह दो दिन पूर्व बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव जखैड़ा रहमतपुर निवासी उपभोक्ता के घर पर चेकिंग करने के लिए गए थे। वहां जाकर उन्होंने देखा कि उपभोक्ता द्वारा बिजली के केबिल में कट लगाकर चोरी की जा रही थी। इसको लेकर अभियोग दर्ज कराया गया। इसी बात से नाराज होकर किसान संगठन के कुछ कार्यकर्ता उनके कार्यालय पर आए और उन पर 20 हजार रुपये रिश्वत मांगने का झूठा आरोप लगाने लगे। विरोध किए जाने पर आरोपियों ने उनके साथ अभद्रता करते हुए अंजाम भुगतने की धमकी दी। अवर अभियंता ने आरोपियों को नामजद कर कार्रवाई की मांग की है। थाना पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed