{"_id":"68a4d1f1998619bb380f339a","slug":"minor-raped-after-being-lured-with-rs-200-hapur-news-c-135-1-hpr1001-128962-2025-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: दो सौ रुपये का लालच देकर नाबालिग से दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: दो सौ रुपये का लालच देकर नाबालिग से दुष्कर्म
विज्ञापन
बाबूगढ़। थाना क्षेत्र के कस्बा निवासी एक नाबालिग किशोरी को एक युवक दो सौ रुपये का लालच देकर गांव होश्दारपुर गढ़ी स्थित नलकूप पर ले गया। वहां युवक ने किशोरी के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। किसी तरह घर पहुंची किशोरी ने पिता को आपबीती सुनाई। पिता की तहरीर पर पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी युवक की तलाश कर रही है।
कस्बा निवासी व्यक्ति ने बताया कि सोमवार की दोपहर होश्दारपुर गढ़ी निवासी सनी उर्फ विकास बाइक लेकर उनके घर पहुंचा। आरोपी दो सौ रुपये का लालच उनकी बेटी को बाइक पर बैठा लिया। इसके बाद वह उसे गांव होश्दारपुर गढ़ी जंगल स्थित एक नलकूप ले गया। इसी बीच यहां तीन अन्य लड़के आ गए थे। इसके बाद आरोपी उनकी पुत्री को बाइक से कस्बा तिराहे पर छोड़कर चला गया।
वह अपनी पत्नी को दवाई दिलाकर देर शाम घर पहुंचे तो बेटी ने उन्हें आपबीती सुनाई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराया है। सीओ जितेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।