फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Minimum temperature dropped by two degrees due to increase in wind speed

Hapur News: हवा की रफ्तार बढ़ने से दो डिग्री लुढ़का न्यूनतम पारा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 02 Mar 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
Minimum temperature dropped by two degrees due to increase in wind speed
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


हापुड़। मौसम के बदलते मिजाज से लोग परेशान हैं। रविवार को हवा की रफ्तार बढ़ी तो दिनभर लोगों को तेज हवा के प्रकोप का सामना करना पड़ा। हवा की रफ्तार बढ़ने से न्यूनतम तापमान भी दो डिग्री गिरकर 11 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक तेज हवा लोगों को परेशान करेगी।

मौसम का रविवार को फिर से बदला बदला रुख दिखाई दिया। पिछले दिनों हुई बूंदाबांदी के बाद हवा में ठंडक बढ़ गई है। रविवार को मौसम साफ रहा, लेकिन तेज हवा के प्रकोप ने लोगों को परेशान किया। दिनभर 14 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चलती रही। चटक धूप खिलने से दिन में तो गर्मी का एहसास हुआ, लेकिन शाम ढलने के बाद हवा ने फिर से लोगों को परेशान किया।
विज्ञापन


मौसम में बदलाव के बाद रविवार को अधिकतम तापमान 27 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान दो डिग्री गिरकर 11 डिग्री पहुंच गया। दिन में गर्मी का एहसास और रात में ठंडक का एहसास होने से लोगों की सेहत पर भी प्रभाव पड़ रहा है। इस सप्ताह तेज हवा का प्रकोप जारी रहने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम वैज्ञानिक डॉ.अशोक कुमार का कहना है कि अगले तीन चार दिन हवा की रफ्तार ओर बढ़ेगी, जिस कारण लोगों को परेशानी झेलनी पड़ेगी। इसके साथ ही तापमान में बदलाव देखने को मिल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed