फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   men died in accident

Hapur News: ट्रक के पीछे नंबर प्लेट लगा रहे व्यक्ति को कार ने मारी टक्कर, मौके पर मौत

Wed, 30 Apr 2025 10:42 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Wed, 30 Apr 2025 10:42 PM IST
विज्ञापन
men died in accident
हापुड़। थाना देहात क्षेत्र के किठौर रोड स्थित कार शृंगार की दुकान पर ट्रक के पीछे नंबर प्लेट लगा रहे व्यक्ति को कार ने टक्कर मार दी। इसमें उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में कार चालक भी गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने कार चालक को अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन


जिला मेरठ के गांव रजपुरा निवासी ब्रजेश (51) ने चार माह पहले किठौर रोड पर दुकान ली थी। उन्होंने दुकान का नाम जॉनी कार शृंगार रखा था। वह अपने दो पुत्रों के साथ दुकान पर काम करते थे। बुधवार की शाम वह दुकान पर खड़े ट्रक के पीछे नंबर प्लेट लगा रहे थे। इसी बीच कार ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी। इसमें उनकी मौके पर ही मौत हो गई और कार चालक भी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे देख आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए। हादसे की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल कार चालक को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। सीओ जितेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि हादसे के संबंध में अभी कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर कार चालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन




श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा के पास मिला शव

हापुड़। नगर कोतवाली क्षेत्र के अतरपुरा स्थित श्यामा प्रसाद मुखर्जी के पास बुजुर्ग का शव पड़ा मिला। बुजुर्ग की पहचान मोहल्ला प्रेमपुरा निवासी प्रेम सिंह के रूप में हुई है। सीओ जितेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि बुधवार की दोपहर लोगों ने अतरपुरा स्थित श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा के पास एक बुजुर्ग के शव पड़े होने की पुलिस को सूचना दी थी। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव के शिनाख्त का प्रयास किया। मृतक बुजुर्ग की शिनाख्त प्रेम सिंह (60) निवासी मोहल्ला प्रेमपुरा के रूप में हुई। मृतक के पुत्र विक्की ने बताया कि उनके पिता शराब का सेवन करते थे। पुलिस अधिक शराब का सेवन करने से बुजुर्ग की मौत होने की आशंका जता रही है। सीओ ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद ही मौत का सही कारण स्पष्ट हो पाएगा। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed