फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   medical for rape victim

Hapur News: दुष्कर्म पीड़िता को चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेजा

Fri, 11 Apr 2025 10:18 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Fri, 11 Apr 2025 10:18 PM IST
विज्ञापन
medical for rape victim
गढ़मुक्तेश्वर। बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव निवासी युवती ने नगर के मेडिकल स्टोर संचालक पर दुष्कर्म कर अश्लील वीडियो बनाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर युवती को चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेज दिया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


गांव निवासी युवती ने बताया कि वह काफी समय से नगर के मेडिकल स्टोर पर काम करती थी। कुछ दिन पहले आरोपी मेडिकल स्टोर संचालक ने कुछ दवाएं भिजवाने की बात कहकर उसे अपने घर बुला लिया। जहां चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाने के बाद दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। इस दौरान आरोपी ने अपने मोबाइल में अश्लील वीडियो भी बना लिया। जिसे सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। वहीं, उसका दो माह का वेतन भी नहीं दिया। पीडि़ता ने आरोपी को नामजद कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


सीओ वरूण मिश्रा ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। युवती का चिकित्सीय परीक्षण कराया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है। जिसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed