फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   MD reprimanded the employees

Hapur News: बिजलीघरों पर अव्यवस्था देख एमडी ने कर्मचारियों को लगाई फटकार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 18 May 2023 11:26 PM IST
विज्ञापन
MD reprimanded the employees
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हापुड़। पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड की एमडी चैत्रा वी ने बृहस्पतिवार को बिजलीघरों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। गर्मियों की तैयारियों को भी परखा। धीरखेड़ा बिजलीघर पर सवाल का सही जवाब न देने पर कर्मचारियों को फटकार लगाई।
शहर को 24 और देहात को 18 घंटे तक बिजली आपूर्ति देने के आदेश हैं। गर्मियों को लेकर बिजलीघरों पर विशेष तैयारियों के आदेश दिए गए थे। इन्हीं का निरीक्षण करने के लिए बृहस्पतिवार को एमडी पीवीवीएनएल हापुड़ पहुंची।
विज्ञापन

सबसे पहले उन्होंने कैली बिजलीघर का निरीक्षण किया। इसके बाद धीरखेड़ा, मोदीनगर रोड, अतरपुरा बिजलीघर का निरीक्षण किया। अधिकारियों से बिजली आपूर्ति संबंधी जानकारी लेकर उपभोक्ताओं से फीडबैक लिया। बिजलीघरों पर खामियों मिलने पर कर्मचारियों को फटकार लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं को बिजली संबंधी परेशानी नहीं होनी चाहिए। जहां लाइनें जर्जर हैं, उन्हें दुरुस्त कराया जाए। उपभोक्ताओं की समस्याओं का त्वरित निस्तारण हो, कनेक्शन देने में देरी न की जाए। इस दौरान अधीक्षण अभियंता यूके सिंह, एक्सईन मनोज कुमार, एसडीओ राजीव कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed