{"_id":"58f247f14f1c1b791ecf91ad","slug":"marwar-inter-college-evaluation-of-the-answer-books-of-the-board","type":"story","status":"publish","title_hn":"मारवाड़ इंटर कालेज में होगा बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मारवाड़ इंटर कालेज में होगा बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
Updated Sun, 16 Apr 2017 12:36 AM IST
विज्ञापन
exam
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिलखुवा।मारवाड़ इंटर कालेज में इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन 452 परीक्षक करेंगे। 45 डिप्टी हेड की देखरेख में मूल्यांकन कार्य होगा। केंद्र पर 1,77,675 कापियों का मूल्यांकन कार्य किया जाएगा। मूल्यांकन कार्य 27 अप्रैल से शुरू होकर 11 मई तक चलेगा। इसे लेकर तैयारी शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन
यूपी बोर्ड ने इंटरमीडिएट की कापियों को जांचने के लिए पिलखुवा के मारवाड़ इंटर कालेज को मूल्यांकन केंद्र बनाया था। पूर्व में मूल्यांकन कार्य शुरू कराने की डेट 27 अप्रैल तय की गई थी। ऐसे में अब समय कम होने के कारण मूल्यांकन केंद्र पर तैयारी शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन
परीक्षकों और डिप्टी हेड की संख्या भी तय कर ली गई है। मूल्यांकन केंद्र के इंचार्ज एवं प्रधानाचार्य राजेश यादव ने बताया कि इंटरमीडिएट की कापियों का मूल्यांकन 452 परीक्षक करेंगे। 45 डिप्टी हेड परीक्षकों की देखरेख में होंगे। मूल्यांकन केंद्र पर 1,77,675 कापियों का मूल्यांकन होगा। परीक्षाओं के संपन्न होने के बाद केंद्र पर उत्तर पुस्तिकाएं आ जाएंगी।
विज्ञापन