फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Married woman beaten for not asking for money from her parents

Hapur News: मायके वालों से रुपये न मंगवाने पर विवाहिता को पीटा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 03 Sep 2025 10:09 PM IST
विज्ञापन
Married woman beaten for not asking for money from her parents
हापुड़। थाना देहात क्षेत्र के गांव टियाला निवासी सुशील त्यागी ने ससुराल पक्ष के लोगों पर मायके वालों से रुपये न मंगवाने पर मारपीट कर उनकी पुत्री को घायल करने का आरोप लगाया है। एसपी के आदेश पर पुलिस ने पति व सास के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

सुशील त्यागी ने बताया कि उन्होंने अपनी पुत्री सोनिया त्यागी की शादी चार वर्ष पहले अमित त्यागी निवासी गांव जाफरपुर ओढोपुर जिला बागपत के साथ की थी। आरोप है कि शादी के कुछ दिनों बाद से ही पति व सास मायके वालों से रुपये मंगवाने का उनकी पुत्री पर दबाव बनाने लगे। पुत्री की शादी में दिए गए करीब दस लाख रुपये के गहने जबरन उनकी पुत्री से छीनकर भी आरोपियों ने बेच दिए। 27 अगस्त 2025 की रात करीब साढ़े दस बजे उनकी पुत्री को उन्हें फोन आया और फोन पर पुत्री पति व सास द्वारा उसके साथ मारपीट करने की बात कही। उन्होंने गांव में कुछ अपने परिचितों को पुत्री की ससुराल भेजा और पुत्री से 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना देने के लिए कहा। कुछ देर बाद वह व पुलिस भी यहां पहुंच गई। देखने पर उनकी पुत्री यहां बेहोश पड़ी थी। उन्होंने अपने परिचितों के माध्यम से पुत्री को बागपत के एक अस्पताल में भर्ती कराया। इसके बाद वह अपने पुत्री को लेकर यहां थाने पर गए लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। वह अपनी पुत्री को लेकर थाना देहात पहुंचे और पुलिस से मामले की शिकायत की। देहात पुलिस ने भी उनकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की। बाद में वह अपनी पुत्री को लेकर एसपी से मिले और मामले की शिकायत की।
विज्ञापन

सीओ जितेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि एसपी के आदेश पर पति अमित त्यागी व सास सुनीला के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच में दोषी पाए जाने पर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed