{"_id":"6a08560e9b5e690b5307ad2a","slug":"married-woman-assaulted-for-dowry-report-filed-hapur-news-c-135-1-hpr1006-141521-2026-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: दहेज के लिए विवाहिता से मारपीट, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: दहेज के लिए विवाहिता से मारपीट, रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
– बाइक और छह लाख रुपये मांगने का आरोप, विरोध करने पर कमरे में बंद कर जान से मारने की धमकी दी
संवाद न्यूज एजेंसी
पिलखुवा। मोहल्ला छिद्दापुरी निवासी विवाहिता ने पति समेत ससुराल पक्ष पर दहेज उत्पीड़न, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। मामले में रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
पीड़िता ने बताया कि उसकी शादी तीन फरवरी को बुलंदशहर निवासी निशांत उर्फ रोहित के साथ हिंदू रीति-रिवाज से हुई थी। आरोप है कि शादी में करीब सात लाख रुपये खर्च कर उपहार दिए गए थे लेकिन ससुराल पक्ष इससे खुश नहीं था। शादी के अगले दिन ही पति, ससुर और सास ने बाइक और छह लाख रुपये नकद की मांग शुरू कर दी।
आरोप है कि चार फरवरी की शाम मांग पूरी करने से मना करने पर पति ने मारपीट की और कमरे में बंद कर दिया। अगले दिन पति के भाई ने भी गलत हरकत करने का प्रयास किया। विवाहिता का आरोप है कि सात फरवरी को गला दबाकर जान से मारने का प्रयास किया गया। इसके बाद आठ फरवरी को वह मायके लौट आई। सीओ अनीता चौहान ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।