फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   marriage cancel

Hapur News: सगाई में नहीं मिली मटन बिरयानी और मछली फ्राई, टूटा रिश्ता

Mon, 06 Oct 2025 09:48 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Mon, 06 Oct 2025 09:48 PM IST
विज्ञापन
marriage cancel
हापुड़। थाना देहात क्षेत्र के गांव गोंदी में एक मामूली सी बात ने सगाई का माहौल बदल कर रख दिया। सगाई समारोह में मटन बिरयानी और मछली फ्राई न मिलने पर लड़का पक्ष के लोग नाराज हो गए। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों ने आपसी सहमति से रिश्ता तोड़ दिया, जबकि 17 अक्तूबर को अठसैनी से बारात आनी थी।
विज्ञापन

लड़की के पिता के अनुसार 17 अक्तूबर को उनकी पुत्री की बारात गांव अठसैनी से गांव गोंदी आनी थी। रविवार की शाम को लाल खत और गाई का कार्यक्रम था। गांव अठसैनी निवासी लड़का पक्ष से करीब 40 लोग उनके गांव गोंदी में आयोजित समारोह में आए थे। लड़का पक्ष ने समारोह में मटन बिरयानी व मछली फ्राई की मांग की। समारोह में दोनों व्यंजन न मिलने पर वह भड़क गए। इस दौरान दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद जमकर विवाद हो गया। विवाद की सूचना लड़की पक्ष ने पुलिस को दी। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी विजय कुमार गुप्ता पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और किसी तरह दोनों पक्षों को शांत कराया।
विज्ञापन

लड़की पक्ष का आरोप था कि लड़का पक्ष उनसे सगाई में कार की मांग कर रहा था, जबकि वह सगाई में बाइक दे रहे थे। लड़का पक्ष की नाजायज मांगों ने उन्हें परेशान कर रखा था। सगाई समारोह में मटन बिरयानी और मछली फ्राई की मांग की गई। दोनों पक्षों में विवाद इतना बढ़ा कि जुड़ने से पहले ही दोनों पक्षों ने आपसी सहमति से रिश्ता तोड़ दिया। रविवार की देर रात दोनों पक्षों में इसका समझौता भी हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि दोनों पक्षों ने आपसी सहमति से समझौता कर लिया था। किसी भी पक्ष की तरफ से पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed